विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2023

कौन हैं 28 साल की नीलम गिल, जिनके 48 साल के टाइटेनिक सुपरस्टार Leonardo DiCaprio को डेट करने की है चर्चा

टाइटेनिक फेम एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो हाल ही में अपनी डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में आ गए हैं. इसी के चलते हम आपको बताने वाले हैं कि कौन हैं नीलम गिल, जो 48 वर्षीय एक्टर संग डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में हैं.

कौन हैं 28 साल की नीलम गिल, जिनके 48 साल के टाइटेनिक सुपरस्टार Leonardo DiCaprio को डेट करने की है चर्चा
टाइटेनिक एक्टर Leonardo DiCaprio की कौन हैं 28 साल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड नीलम गिल
नई दिल्ली:

टाइटेनिक फिल्म दुनियाभर में मशहूर है. वहीं इस फिल्म में जैक की भूमिका निभाने वाले हैंडसम हीरो लियोनार्डो डिकैप्रियो फैंस के दिलों पर राज करते हैं. लेकिन हाल ही में उनके भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल को डेट करने की चर्चा जोरों पर है. दरअसल, पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय मॉडल को लंदन के चिल्टन फायरहाउस में 48 वर्षीय एक्टर के साथ देखा गया. इसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाह उड़ रही है. वहीं लोग नीलम गिल के बारे में जानने के लिए बेताब होने लगे. 

मॉडल हैं नीलम गिल 

कई सालों से मॉडलिंग इंडस्ट्री में नीलम गिल आज जाना-पहचाना नाम हैं. खुद को ब्रिटिश-पंजाबी मॉडल बताने वाली नीलम 14 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं. करीब एक दशक पहले नीलम गिल ने बरबेरी कैंपेन में पहली इंडियन मॉडल बनकर इतिहास रच दिया था. इसके अलावा नीलम गिल ने टीन वोग से एक इंटरव्यू में कहा, " मैं एक ऐसी कंपनी के लिए काम करने को लेकर बेहद खुश हूं, जो विविधता को गले लगाती है, खासकर इसलिए क्योंकि बरबेरी एक ब्रिटिश ब्रांड है, जो एहसास दिलाता है कि ब्रिटिश होने का मतलब केवल सफेद होना नहीं है." 

गौरतलब है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो पहले मॉडल एक्ट्रेस कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे, जिनके साथ चार साल रिश्ता रहा. वहीं साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leonardo DiCaprio, Leonardo DiCaprio Girlfriend, Leonardo DiCaprio News, Leonardo DiCaprio Film, Titanic, Titanic Actor, Neelam Gill, Who Is Neelam Gill, Neelam Gill  news, Neelam Gill  model,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com