विज्ञापन

आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के तलाक पर राखी को नहीं यकीन, एक्ट्रेस को बताया 'झूठी'

'लॉक अप' सीजन 2 में आकांक्षा के यह बताने के बाद कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला किया है, राखी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रियलिटी शो के पहले एपिसोड की एक रील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "झूठी".

आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के तलाक पर राखी को नहीं यकीन, एक्ट्रेस को बताया 'झूठी'
आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के तलाक पर राखी को नहीं यकीन
नई दिल्ली:

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना पावर कपल कहे जाते थे, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को चौका दिया यह कह कर कि वह तलाक ले रही है. नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला के खुलासे से हर कोई हैरान रह गया. जब उन्होंने यह बड़ी बात बताई कि वह और उनके पति, एक्टर गौरव खन्ना, तलाक लेने जा रहे हैं. हालांकि, इस घोषणा से जहां कई लोग हैरान रह गए, वहीं राखी सावंत को इस बात पर यकीन नहीं है.

राखी को आकांक्षा की बात पर यकीन नहीं

'लॉक अप' सीजन 2 में आकांक्षा के यह बताने के बाद कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला किया है, राखी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रियलिटी शो के पहले एपिसोड की एक रील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "झूठी". इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया.   राखी के कमेंट ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. जहां कुछ लोगों ने उनके शक का समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर बहस की कि क्या आकांक्षा की तलाक की घोषणा सच थी या यह सिर्फ शो के प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा थी.

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे मशहूर किताब पर बनी थी यह फिल्म, पहले नहीं चली, लेकिन आज कहलाती है मास्टरपीस, इरफान खान की एक्टिंग ने जीता दिल 
  
गौरव खन्ना से तलाक की घोषणा के बाद आकांक्षा चमोला ने कहा, 'मैं अपनी आजादी का आनंद लेना चाहती हूं.'नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह और उनके पति, एक्टर गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा ने कहा, "मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और यह बात सार्वजनिक नहीं हुई थी."

उन्होंने आगे कहा, "मेरे और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं हैं. हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य अलग-अलग है. और, दुर्भाग्य से वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है." गौरव ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वह फिलहाल 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ओम शांति ओम नहीं थी दीपिका पादुकोण का डेब्यू फिल्म, 2006 में दिया था बड़ी हिट, सिनेमाघरों में 50 दिनों तक चली थी फिल्म

 बता दें कि दोनों एक ऑडिशन के दौरान मिले थे और उन्हें प्यार हो गया था. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद  गौरव खन्ना और आकांक्षा ने 2016 में शादी कर ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant News, Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce, Akanksha Chamola Gaurav Khanna, Akanksha Chamola Actress, Akanksha Chamola Confirms Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com