विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2023

कियारा- सिद्धार्थ की हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट को लेकर सामने आया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी विवाह के बंधन में बंध गए हैं. शादी समारोह में शामिल हुए बैंड बाजे और डीजे वालों ने कपल के वेडिंग आउटफिट के बारे में बात की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 2-4 बजे के बीच हुई है.

विवाह बंधन में बंध गए हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
नई दिल्ली:

शेरशाह कपल यानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं. हालांकि अभी तक कपल की शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. लेकिन शादी में हिस्सा बनने वाले कर्मचारियों ने शादी से जुड़ी अपडेट पैपराजी के साथ शेयर की है, जिसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसी के साथ इन अपडेट्स में दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग आउटफिट के बारे में भी पता चला है, जिसे जानकर फैंस को बेहद खुशी होने वाली है. दरअसल, शादी समारोह में शामिल हुए बैंड बाजे और डीजे वालों ने कपल के वेडिंग आउटफिट के बारे में बात की है, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

इस रंग का है आउटफिट

पैपराजी से बात करते हुए एक कर्मचारी ने बताया है कि कपल ने दूल्हे यानी सिद्धार्थ ने वाइट कलर की शेरवानी पहनी है और दुल्हन ने पिंक और सिल्वर रंग का वेडिंग लहंगा चुना है, जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. वहीं इस दौरान दोनों का परिवार और दोस्त काफी खुश लग रहे थे. 

वापस लौटे बैंड बाजा और डीजे

इसके अलावा कुछ देर पहले पैपराजी के कैमरे में सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात के लिए गए घोड़े और बैंड बाजा के साथ डीजे का सामान भी वापस लौट आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वहीं एक बैंड बजाने वाले व्यक्ति ने सिद्धार्थ के लुक को भी जबरदस्त बताया है.

बताया जा रहा था कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी दो से चार बजे के बीच होनी थी. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ऑफिशली विवाह के बंधन में बंध गए हैं. अब इंतजार है तो सिर्फ आधिकारिक तौर पर इस बात के ऐलान का. 

बता दें, शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए हैं. वहीं कपल के दो रिसेप्शन होने के कारण दूसरी पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding Look, Kiara Sidharth Wedding Photo, Kiara Sidharth Wedding, Kiara Advani Wedding Look, Sidharth Malhotra Wedding Look, Bollywood News, Bollywood Wedding, Bollywood News In Hindi, Kiara Advani And Siddharth Officially Husband And Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com