विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2023

खेसारी लाल यादव की ‘राजा की आएगी बारात’ का यूट्यूब पर तूफान, दो दिन में व्यूज 45 लाख के पार

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म राजा की आएगी बारात ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही फैन्स का दिल जीतना शुरू कर दिया है. फिल्म को दो दिन में 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

खेसारी लाल यादव की ‘राजा की आएगी बारात’ का यूट्यूब पर तूफान, दो दिन में व्यूज 45 लाख के पार
खेसारी लाल यादव की फिल्म का यूट्यूब पर धमाल
नई दिल्ली:

Raja Ki Aayegi Baaraat Full Movie: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्‍म 'राजा की आयेगी बारात' ने रिकॉर्ड बना दिया है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है जहां दो दिन में इस फिल्म को 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्‍म 'राजा की आयेगी बारात' को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस तरह एक बार फिर खेसारी लाल यादव की फिल्म यूट्यूब पर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही है. प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म 'राजा की आयेगी बारात' के निर्देशक लाल बाबू पंडित है जिनके साथ खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री खूब दर्शकों को पसंद आती रही है.

इस फिल्म के यू्ट्यूब पर इतना पसंद किए जाने के बाद खेसारी लाल यादव ने अपने दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपने चाहने वालों के प्यार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हैं. खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजा की आयेगी बरात एक बेहद खूबसूरत और सामाजिक फिल्म थी जिसे करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. भोजपुरी के सभी दर्शकों ने हमारी इस फिल्म को अपने प्यार और आशीर्वाद से बहुत बड़ा बना दिया है. अब जब हमारी फिल्म डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है तो मैं बस यही चाहूंगा कि भोजपुरी को पसंद करने वाले और भोजपुरी में रुचि रखने वाले सभी लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरूर देखें. खेसारी लाल ने वादा किया कि आगे भी वह एक से बढ़कर एक क्लास फिल्में लेकर आ रहे हैं.'

भोजपुरी फिल्‍म 'राजा की आयेगी बारात' के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं. फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ सुदीक्षा झा, संजुक्ता राय,अमित शुक्ला, अनूप अरोड़ा, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीना पांडेय,मनोज कुमार, संजय पांडेय मुख्य भूमिका में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadv, Raja Ki Aayegi Baaraat, Raja Ki Aayegi Baaraat Full Movie, Raja Ki Aayegi Baaraat On YouTube, Sudiksha Jha, Sanjukta Roy, Bhojpuri News, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Films, Khesari Lal Yadav Movies, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com