विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

Kedarnath Song: 'जां निसार...' में दिखी सुशांत-सारा की अनोखी लव केमिस्ट्री, 6 लाख बार देखा गया Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) का एक और सॉन्ग 'जां निसार' रिलीज हो चुका है.

Also Read in
Kedarnath Song: 'जां निसार...' में दिखी सुशांत-सारा की अनोखी लव केमिस्ट्री, 6 लाख बार देखा गया Video
केदारनाथ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान
  • केदारनाथ का नया सॉन्ग रिलीज
  • सुशांत-सारा की शानदार केमेस्ट्री
  • यूट्यूब पर हुआ हिट
नई दिल्ली: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) का एक और सॉन्ग 'जां निसार' रिलीज हो चुका है. इस गाने को सुशांत सिंह राजपूत और सारा अपनी खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. सुशांत-सारा के इस नए गाने की शुरुआत 'थोड़ी से दीवानगी, थोड़ी सी आवारगी. आई है इन दोनों में थोड़ी सी नाराजगी, है इनका इश्क...' होती है. गाने में मुस्लिम युवक 'मंसूर' का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत को याद दिलाया जाता है कि 'मुक्कु (सारा अली खान) पंडितों की बेटी है... यहां तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला!'

Bhabiji Ghar Par Hain: 'अंगूरी भाभी' की मुक्केबाज बनने की चाहत, बोलीं- 'अगर मुझे मौका मिला तो...'

देखें वीडियो-


'जां निसार' सॉन्ग अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया है. इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखी है, जबकि गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है. 'जां निसार' के अलावा केदारनाथ के 'नमो नमो', 'स्वीट हार्ट' और 'काफिराना' गाना भी यूट्यूब पर खूब छाया. यूजर्स ने इस फिल्म के सभी गानों को खूब पसंद किया.

 
उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों को दर्शाते हुए फिल्म के ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केमिस्ट्री देखने लायक है. पवित्र स्थान प्रकोप से बच नहीं पाता और बाढ़ में डूब जाता है जिसके बाद एक पिथू और एक तीर्थयात्री की प्रेम कहानी प्रकृति के क्रोध का सामना करती है, हालांकि केदारनाथ के ट्रेलर में 'प्यार' सब चीज को नजरअंदाज कर सब पर हावी होते हुए नजर आ रहा है.

देखें ट्रेलर-


टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने डाला Vote, फैन्स बोले- 'राजनीति क्यों नहीं ज्वाइन कर लेतीं...' 

केदारनाथ पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'केदारनाथ' एक शाश्वत प्रेम कहानी है, यह प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का एक शक्तिशाली संयोजन है. जून 2013 में शहर में आई इस बाढ़ में एक हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी थी और इसी दमदार बैकड्रॉप पर यह फिल्म आधारित है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath New Song, Jaan Nisaar, Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com