विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2021

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर खूब बन रहा मजाक, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर हर जगह सुगबुगाहट है. लेकिन जिस तरह की सीक्रेसी बरती जा रही है वह भी कम चौंकाने वाली नही हैं. इसी के चलते सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर खूब बन रहा मजाक, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी
कैटरीना-विक्की की शादी को लेकर जमकर बन रहे मीम
नई दिल्ली:


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर हर जगह सुगबुगाहट है. लेकिन जिस तरह की सीक्रेसी बरती जा रही है वह भी कम चौंकाने वाली नही हैं. शादी में आए मेहमानों को फोन अपने कमरे में ही छोड़कर आने का फरमान पहले ही जारी कर दिया गया है. मीडिया से शादी को कोसों दूर रखा गया है. फिर बॉलीवुड से अभी तक कोई दिग्गज सितारा भी शादी में शरीक नहीं होने पहुंचा है. ऐसे में इस सबके बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर खूब मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें दोनों की शादी को लेकर जमकर मजाक बनाया जा रहा है. ऐसी ढेर सारी फोटो और मीम हैं जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. यह मीम्स लगातार वायरल हो रहे हैं.

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं. आज यानी 8 दिसंबर को संगीत और हल्दी की रस्म होने की बात कही जा रही है. शादी 9 दिसंबर को होगी. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी सावाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा के सिक्स सेंस रेजॉर्ट में होगी. शादी में 120 मेहमानों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनसे नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराए जाने की बात सामने आई है. 

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का रात में कुछ ऐसा होता है शानदार नजारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Vicky Wedding, Katrina Vicky Wedding Memes, Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding, Katrina Kaif Wedding Memes, Vicky Kaushal Wedding Memes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com