विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

कार्तिक आर्यन को देख छत से 'Bum Diggy Diggy Bum' चिल्लाने लगा ये नन्हा फैन, बार-बार देखेंगे ये Cute Video

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का स्टारडम अब चरम पर है, हाल ही में उनका एक नन्हा फैन कार्तिक आर्यन को देख जोर-जोर से उनका गाना गाने लगा, बाद में उस नन्हें फैन ने कार्तिक आर्यन के साथ डांस स्टेप्स भी किए.

कार्तिक आर्यन को देख छत से 'Bum Diggy Diggy Bum' चिल्लाने लगा ये नन्हा फैन, बार-बार देखेंगे ये Cute Video
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नन्हें फैन संग वीडियो हुआ वायरल
  • कार्तिक आर्यन को मिला नन्हा फैन
  • कार्तिक आर्यन को देख नन्हें फैन ने गाया गाना
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का युवाओं के साथ-साथ बच्चे भी बहुत बड़े फैन हैं. कार्तिक आर्यन का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्तिक आर्यन का एक नन्हा फैन बेहद ही क्यूट अंदाज में उनके लिए गाने गा रहा है. कार्तिक आर्यन का क्यूट नन्हा फैन उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'बम डिगी डिगी बम बम (Bum Diggi Diggi Bum Bum)' गाता नजर आ रहा है. जिसे देख खुद एक्टर भी हैरान रह जाते हैं. इस गाने को गाते-गाते ये नन्हा फैन डांस स्टेप्स भी कर रहा है. इंटरनेट पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस नन्हें फैन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस बॉलीवुड एक्टर ने 'रावण' को लेकर किया ट्वीट, बोले- उसकी पूरी पीढ़ी खत्म हो गई...


कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और उनका ये फैन वीडियो में 'पोस्टर लगवा दो (Poster Lagwa Do)' गाना भी गाते हुए नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में, कार्तिक आर्यन की एक फैन ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया था. कार्तिक आर्यन का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.

इलियाना डिक्रूज ने पोस्ट की बिकनी में फोटो, फैन्स ने यूं बांधे तारीफों के पुल...देखें वायरल Pic

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इसी 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे. वहीं, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्णा कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Instagram, Kartik Aaryan Little Fan, Kartik Aaryan Video, Kartik Aaryan Films, Kartik Aaryan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com