विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2022

कार्तिक आर्यन ने कर दिखाया वो काम जो शाहरुख, सलमान, अक्षय और अजय देवगन भी न कर सके, लोग बोले- ये है असली हीरो

कार्तिक आर्यन ने पान मसाला कंपनी के तकरीबन 9 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक अपने फैंस के बीच किसी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने इतने बड़े ऑफर को ठुकराया है.

कार्तिक आर्यन ने कर दिखाया वो काम जो शाहरुख, सलमान, अक्षय और अजय देवगन भी न कर सके, लोग बोले- ये है असली हीरो
कार्तिक आर्यन ने ठुकराया करोड़ों का पान- मसाला ऐड
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन ने पान मसाला कंपनी के तकरीबन 9 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक अपने फैंस के बीच किसी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने इतने बड़े ऑफर को ठुकराया है. इससे पहले पुष्पा फेम साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन पान मसाला कंपनी के ऑफर को ठुकरा कर चर्चा में आए थे. हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म में भूल भुलैया 2 में रूह बाबा के रोल में नजर आए थे. 

बता दें कि पान मसाला कंपनी को प्रमोट करने को लेकर एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और अक्षय कुमार ट्रोल हो चुके हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के एक मशहूर ऐड गुरू ने बताया कि  कार्तिक ने पान मसाला कंपनी के 9 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया है. कार्तिक उसूलों के पक्के हैं, ऐसा कम ही एक्टर्स में देखने को मिलता है. कार्तिक एक के बाद एक हिट फिल्में देकर यूथ आइकन बन गए हैं और यह बात वह अच्छे से समझते हैं. 

कार्तिक आर्यन के इस फैसले को सेंसर बोर्ड के एक्स चेयरपर्सन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी समेत कई लोगों ने सराहा है. पान मसाला लोगों की लाइफ बर्बाद कर रहा है, बॉलीवुड स्टार्स इन कंपनियों को एंडोर्स कर के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. 


पान मसाला ऐड को लेकर ट्रोल हुए थे ये बड़े एक्टर्स

अजय देवगन, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद अक्षय कुमार ने भी पान मसाला का ऐड किया था. इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. अक्षय ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि गुटखा कंपनियां उन्हें करोड़ों के ऑफर देती हैं, लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते. हालांकि बाद में वह पान मसाला के ऐड में नजर आए. वहीं अमिताभ को भी पान मसाला के ऐड के लिए काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने कंपनी से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Actor, Kartik Aaryan News, Kartik Aaryan Pan Masala Add, Kartik Aaryan Photo Video, Kartik Aaryan Viral Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com