विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

यात्रियों के बीच कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- ये है असली हीरो

कार्तिक आर्यन ने जोधपुर से मुंबई तक का सफर प्लेन के इकोनॉमी क्लास में पूरा किया. कार्तिक को अपने बीच देखकर यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

यात्रियों के बीच कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- ये है असली हीरो
यात्रियों के बीच कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. वहीं कार्तिक भी अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं. वे अपने फैन्स के साथ टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते. कई बार उन्हें फैन्स की भीड़ में खुद जाकर सेल्फी देते हुए भी देखा गया है. कार्तिक का ये डाउन टू अर्थ नेचर सभी के दिलों को जीत लेता है. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने जोधपुर से मुंबई ट्रेवल किया. अक्सर सितारों को फ्लाइट के बिजनेस क्लास से ही सफर करते हुए देखा जाता है. हालांकि एक्टर ने इस बार इकोनॉमी क्लास में सफर करके सभी को चौंका दिया.

जी हां, कार्तिक आर्यन ने जोधपुर से मुंबई तक का सफर प्लेन के इकोनॉमी क्लास में पूरा किया. कार्तिक को अपने बीच देखकर यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं. वहीं उनके सह यात्री कार्तिक को अपने बीच देखकर खुश हैं और वे एक्टर का स्वागत कर रहे हैं. कार्तिक को देख यात्री उनके स्वागत में ताली भी बजाते हैं. लोग  मोबाइल फोन से कार्तिक आर्यन का वीडियो भी बना रहे हैं. कार्तिक भी खड़े होकर सभी यात्रियों का अभिवादन स्वीकार करते हैं. इतना प्यार देने के लिए वे सभी का शुक्रिया करते हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कार्तिक को 'डाउन टू अर्थ' और 'रियल हीरो' बता रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को बड़ा सा हग'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'जो अपनी मेहनत से पहचान बनाता है उसे ऐसे ही प्यार मिलता है'. इस तरह से लोग इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. 

VIDEO: रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ नजर आईं आलिया भट्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Viral Video, Kartik Aaryan Travels In Economy Class, Kartik Aaryan Latest Video, Kartik Aaryan Upcoming Film, Kartik Aaryan With Fans, Bhool Bhulaiyaa 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com