विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2022

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फिल्म 'फ्रेडी' का नया लुक, माथे पर चोट और खून से लथपथ नजर आए एक्टर

बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी' (Freddy) का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फिल्म 'फ्रेडी' का नया लुक, माथे पर चोट और खून से लथपथ नजर आए एक्टर
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फिल्म 'फ्रेडी' का नया लुक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी' (Freddy) का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. टीजर में कार्तिक शर्मीले से दिखने वाले एक इंट्रोवर्ट डेंटिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका नाम फ्रेडी गिनवाला है. फिल्म के टीजर और कार्तिक के इस किरदार को लेकर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस के जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए कार्तिक ने इसके लिए उनका आभार जताया है. अपने लेटेस्ट पोस्ट में कार्तिक ने फैंस को थैंक्यू कहा है.

कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म फ्रेडी का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस बेहतरीन रिस्पॉन्स के लिए फ्रेडी की तरफ से थैंक्यू सो मच'. पोस्टर में कार्तिक एक काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने हाथ जोड़े हुए हैं और आंखों पर मोटा सा चश्मा लगाया है. कार्तिक के माथे और चेहरे पर खून के निशान हैं. उनके कपड़ों पर खून नजर आ रहा है. कार्तिक का ये इंटेंस लुक काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. कार्तिक के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कमेंट किया, ‘फ्रेडी इज नाउ रेडी'. वहीं फैंस कमेंट कर इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता जता रहे हैं और कार्तिक के लुक की तारीफ कर रहे हैं.

दिलचस्प लग रही कहानी

बता दें कि फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म के टीजर में फ्रेडी यानी कार्तिक आर्यन रहस्यमयी मुस्कान से सबको चौंकाते नजर आ रहे हैं. टीजर देख कर लग रहा है कि फिल्म में कार्तिक एक साइको-किलर के रोल में नजर आएंगे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Freddy, Freddy Release Date, Kartik Aaryan New Look Freddy, Kartik Aaryan Instagram, Kartik Aaryan Latest Post, Kartik Aaryan Upcoming Film, Freddy Poster, Ekta Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com