विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2022

पैपराजी ने कार्तिक आर्यन से सारा के नाम पर ली चुटकी तो फैन्स को आ गया गुस्सा, बोले- अपनी हद में रहो

कार्तिक को पैपराजी ने सारा अली खान के नाम से छेड़ने की कोशिश की तो उनके फैन्स को गुस्सा आ गया और वे पैप पर ही अपनी भड़ास निकालने लगे. 

पैपराजी ने कार्तिक आर्यन से सारा के नाम पर ली चुटकी तो फैन्स को आ गया गुस्सा, बोले- अपनी हद में रहो
कार्तिक आर्यन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कार्तिक आए दिन अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट कर देते हैं, जिसे देख उनके फैन्स भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. कार्तिक के हर एक अंदाज पर उनके चाहने वाले जान छिड़कते हैं और शायद यही वजह है कि अगर उन्हें कोई कुछ भला-बुरा भी कह दे तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाते. ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला जब कार्तिक को पैपराजी ने सारा अली खान के नाम से छेड़ने की कोशिश की तो उनके फैन्स को गुस्सा आ गया और वे पैप पर ही अपनी भड़ास निकालने लगे. 

जी हां, सोशल मीडिया पर वूम्पला के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में कार्तिक हमेशा की तरह पैप्स से घिरे नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनसे पूछता हुआ सुनाई देता है कि, 'कार्तिक भाई आपको चीज पसंद है या नहीं'. जिस पर पहले तो एक्टर सवाल को इग्नोर करते हैं, लेकिन दोबारा पूछने पर वे केवल मुस्कुरा कर रह जाते हैं. वहीं इस वीडियो में कार्तिक को एक शख्स 'नमस्ते कर के दिखाओ ना' कहते हुए भी सुना जा सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के सामने आते ही अपना गुस्सा जाहिर करने लगे हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में सारा अली खान जब कॉफ़ी विद करण में गेस्ट बनकर पहुंची थीं, तो उन्होंने साउथ के एक्टर विजय देवेराकोंडा को चीज बताते हुए कहा था कि वे उन्हें डेट करना चाहती हैं. शो के दौरान कार्तिक का भी जिक्र हुआ, ऐसे में जब पैपराजी को कार्तिक मिले तो वे उनसे चुटकी लेने में बाज नहीं आई. वहीं कुछ फैन्स को पैप की ये हरकत पसंद नहीं आई. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "काम के नाम पर मीडिया वालों ने लोगों को बुली करना शुरू कर दिया, शेम ऑन यू गाइस". तो एक अन्य ने लिखा है, "आप लोगों को अपनी हद में रहना चाहिए". 

VIDEO: श्रद्धा कपूर ने फैंस से लिया फूलों का गुलदस्ता, साथ में क्लिक कराई फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Viral Video, Kartik Aaryan With Paparazzi, Kartik Aaryan And Saara Ali Khan, Sara Ali Khaan Cheese, Artik Aaryan Cheese, Sara Ali Khan On Vijay Deverakonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com