विज्ञापन

क्या रवीना टंडन से जलती थीं करिश्मा कपूर, सालों बाद डिजाइनर ने खोली लोलो की पोल

इससे पहले Aamir Khan और रवीना टंडन भी इंटरव्यू में यह स्वीकार कर चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान लीड एक्टर्स के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. सेट पर प्रोफेशनल माहौल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता था और इसका असर काम पर भी दिखता था.

क्या रवीना टंडन से जलती थीं करिश्मा कपूर, सालों बाद डिजाइनर ने खोली लोलो की पोल
रवीना टंडन के कपड़ों पर नजर रखती थीं करिश्मा कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म Andaz Apna Apna के सेट से जुड़ी कहानियां आज भी चर्चा में रहती हैं.  खासकर फिल्म की दो लीड एक्ट्रेसेज़ Karisma Kapoor और Raveena Tandon के बीच कथित अनबन की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं, अब इस मामले में नया खुलासा कॉस्ट्यूम डिजाइनर Ashley Rebello ने किया है, जिन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा कॉस्ट्यूम तक भी पहुंच गई थी. रेबेलो ने 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे. उन्होंने बताया कि उन्हें 'अंदाज़ अपना अपना' में काम कैसे मिला और उन्होंने रवीना के कॉस्ट्यूम कैसे डिजाइन किए. उन्होंने बताया कि 'जो जीता वही सिकंदर' के बाद उन्हें और काम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो वे प्रोडक्शन के काम में लग गए. 

फिल्म के सेट पर था तनाव
इससे पहले Aamir Khan और रवीना टंडन भी इंटरव्यू में यह स्वीकार कर चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान लीड एक्टर्स के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. सेट पर प्रोफेशनल माहौल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता था और इसका असर काम पर भी दिखता था.

कैसे मिला ‘अंदाज अपना अपना' में काम
एशले रेबेलो ने बताया कि उन्होंने Jo Jeeta Wohi Sikandar में आमिर खान के लिए काम किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास और बड़े प्रोजेक्ट्स आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में उन्होंने प्रोडक्शन की तरफ रुख कर लिया.

एक एड शूट से बदली किस्मत
रेबेलो ने आगे खुलासा किया कि एक एड शूट के दौरान रवीना टंडन के साथ काम करते हुए उन्हें अचानक कॉस्ट्यूम संभालने का मौका मिला. दरअसल, रवीना के डिजाइनर शूट पर नहीं पहुंचे थे और उनके आउटफिट में कुछ समस्या आ गई थी. ऐसे में रेबेलो ने तुरंत उस समस्या को ठीक किया, जिससे रवीना काफी प्रभावित हुईं.

रवीना के लिए डिजाइन किए कॉस्ट्यूम
इस घटना के बाद एशले रेबेलो को Andaz Apna Apna में रवीना टंडन के कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि सेट पर प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा थी कि दोनों एक्ट्रेसेज़ अपने-अपने लुक्स को लेकर बेहद सजग रहती थीं और एक-दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ में थीं.

कॉस्ट्यूम तक पहुंची कॉम्पिटिशन
रेबेलो के मुताबिक, यह सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि आउटफिट्स, लुक्स और स्क्रीन प्रेजेंस तक भी प्रतिस्पर्धा होती थी.  हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने रिलीज के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. भले ही Andaz Apna Apna के सेट पर अंदरूनी तनाव रहा हो, लेकिन स्क्रीन पर इसकी झलक बिल्कुल नहीं दिखी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andaz Apna Apna, Andaz Apna Apna 2 Star Cast, Andaz Apna Apna Bollywood Comedy, Andaz Apna Apna Cast, Karishma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com