करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर फैमिली संग पुरानी तस्वीर शेयर करती रहती हैं. वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरें देखकर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते. लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीर में एक्ट्रेस की नहीं बल्कि उनकी मां बबीता कपूर की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि करीना कपूर का बहन के पोस्ट पर किया कमेंट बता रहा है. नीचे देखें करिश्मा कपूर का लेटेस्ट पोस्ट...
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर मां बबीता कपूर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उनके बचपन की तस्वीर देखी जा सकती हैं, जिसमें वह मां की गोद में नजर आ रही हैं. वहीं उनकी मां बबीता ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी बर्थडे टू यू. लव यू मम्मा. इस तस्वीर को शेयर करते ही सेलेब्स और फैंस के कमेंट की बहार आ गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जहां फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है तो वहीं करीना कपूर ने लिखा, उफ्फ मॉम कितनी हॉट थीं. हमें यह अपना मम्मा से मिला है. इसके साथ स्माइली इमोजी भी एक्ट्रेस ने शेयर की हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने लिखा, बहुत क्यूट है और हार्ट इमोजी शेयर की है. जबकि अमृता अरोड़ा ने ढेर सारी हार्ट इमोजी शेयर की है.
गौरतलब है कि बबीता कपूर भी एक जमाने में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. 60 से 70s के बीच एक्ट्रेस बबीता कपूर ने तुमसे अच्छा कौन है, पहचान, फर्ज, कल आज और कल जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि शादी के कुछ सालों बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं थीं.
बता दें, यह पहली बार नहीं है जो करिश्मा कपूर ने पुरानी कोई तस्वीर शेयर की है. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने बहन करीना कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिस पर फैंस ने प्यार लुटाया था.
वेतन असमानता पर प्रियंका चोपड़ा: "मेरे जीवन में कुछ पुरुष मेरी सफलता को लेकर बहुत असुरक्षित हैं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं