विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

करिश्मा कपूर ने सनी देओल स्टाइल में ‘यारा ओ यारा’ पर किया डांस, फैन्स बोले- अपनी बहन से बेस्ट...देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के साथ किकू शारदा डांस कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म ‘जीत’ से सनी देओल का गेटअप लिया है. दोनों ‘यारा ओ यारा’ गाने पर बड़े ही जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं.

करिश्मा कपूर ने सनी देओल स्टाइल में ‘यारा ओ यारा’ पर किया डांस, फैन्स बोले- अपनी बहन से बेस्ट...देखें Video
करिश्मा कपूर ने किया शानदार डांस
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है. आज भी करिश्मा के फैन्स उन्हें पर्दे पर देखने को बेताब रहते हैं. करिश्मा फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. वे यहां अक्सर अपने वीडियो व तस्वीरें फैन्स संग साझा करती हैं. हाल ही में करिश्मा कपूर कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को कपिल शर्मा शो के ऑफिशियल पेज से शेयर किया गया है.

करिश्मा कपूर का डांस हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के साथ किकू शारदा डांस कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म ‘जीत' से सनी देओल का गेटअप लिया है. दोनों ‘यारा ओ यारा' गाने पर बड़े ही जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं. खासकर वीडियो में करिश्मा का डांस देखने लायक है. एक्ट्रेस जिस एनर्जी के साथ इस गाने पर डांस कर रही हैं, उसे देख लोग काफी इम्प्रेस हो रहे हैं. वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘काश करिश्मा जी आज भी फिल्मों में काम करतीं'. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि करिश्मा अपनी बहन से बहुत बेहतर है'. इस तरह से करिश्मा के वीडियो पर लोगों के ढेरों प्यार भरे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. गौरतलब है कि आखिरी बार करिश्मा कपूर को जी फाइव के वेब सीरीज ‘मेंटलहुड' में देखा गया था.

देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Video, Karisma Kapoor Dance Video, Karisma Kapoor On Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show, Yara O Yara Song, Karisma Kapoor Viral Video, Karisma Kapoor Photos, Karisma Kapoor Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com