विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2021

करीना कपूर ने बर्थडे शेयर किया तैमूर अली खान का वीडियो, बोलीं- मेरा टाइगर, मेरा बेटा

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज पांच साल के हो गए हैं. तैमूर अली खान के जन्मदिन पर उनकी मम्मी ने एक वीडियो शेयर किया है.

करीना कपूर ने बर्थडे शेयर किया तैमूर अली खान का वीडियो, बोलीं- मेरा टाइगर, मेरा बेटा
करीना कपूर ने शेयर किया तैमूर अली खान का वीडियो
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज पांच साल के हो गए हैं. तैमूर अली खान के जन्मदिन पर उनकी मम्मी ने एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो पुराना है जिसमें नन्हे तैमूर चलना सीख रहे हैं और चलते-चलते अचानक लड़खड़ा जाते हैं. फिर धड़ाम से गिर जाते हैं. तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan Birthday) का यह क्यूट वीडियो खूब देखा जा रहा है और फैन्स के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं. 

करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान के जन्मदिन पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'आपका पहला कदम और आपका पहली बार लड़खड़ाकर गिर जाना...मैंने बहुत ही गर्व के साथ यह सब रिकॉर्ड किया. यह आपका पहला और आखिरी बार गिरना नहीं था, लेकिन एक बात मैं पक्के तौर पर जानती हूं कि तुम हमेशा खुद को संभाल लोगे, लंबे-लंबे कदम लोगे और हमेशा अपना सिरा ऊंचा करके कदमताल करोगे क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल की धड़कन. मेरा टिम टिम...आपके जैसा कोई नहीं हो सकता, मेरा बेटा.'

करीना कपूर के इस वीडियो पर अमृता अरोड़ा ने 'टिम टिम' लिखा है तो करिश्मा कपूर ने कमेंट किया है, 'हमारी जान को जन्मदिन मुबारक हो.' बुआ सोहा अली खान ने इस वीडियो पर कमेंट किया है और लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टिम. गिरना और उठना.' सबा पटौदी ने इस वीडिय पर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे जान.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Instagram, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Age, Taimur Ali Khan Pataudi School, Taimur Ali Khan Instagram, Taimur Ali Khan Birthday, Taimur Ali Khan Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com