विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2021

Video: कोविड नेगेटिव होने के बाद क्रिसमस लंच पर पति और बच्चों के साथ निकलीं करीना कपूर, फैन्स बोले- थैंक गॉड

क्रिसमस के मौके पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने परिवार के संग क्रिसमस लंच के लिए बाहर आई हैं.

Video: कोविड नेगेटिव होने के बाद क्रिसमस लंच पर पति और बच्चों के साथ निकलीं करीना कपूर, फैन्स बोले- थैंक गॉड
पति और बच्चों के साथ दिखीं करीना कपूर
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है. ऐसे में अब क्रिसमस के मौके पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने परिवार के संग क्रिसमस लंच के लिए बाहर आई हैं. इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पेज पर शेयर किया है. वीडियो में करीना को सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ देखा जा सकता है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना और सैफ अपनी गाड़ी से बच्चों के साथ निकलते हैं और पैपराजी को कुछ देर के लिए खड़े होकर पोज भी देते हैं. इस दौरान करीना की खूबसूरती भी देखते ही बनती है. कुछ फैन्स तो पोस्ट के कमेंट बॉक्स में यह कहते हुए भी दिखे कि कोविड के बाद करीना का वजन कम हो गया है और वे और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. वहीं कुछ लोग जेह की क्यूटनेस की भी तारीफ करते दिखे. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि थैंक गॉड आप ठीक हो गईं. गॉड ब्लेस यू.

कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था, ‘कोविड 19 की मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है. मैं अपनी बहन को शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिसने इस भयंकर सपने से बाहर आने में मेरी मदद की. मेरी बेस्टफ्रेंड अमृता, हम ने कर दिखाया है. मेरे प्यारे दोस्तों और परिजनों, मेरे पूनी, नैना और सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए दुआ की. मेरे सभी फैन्स का उनके मैसेजेस के लिए शुक्रिया. हर वक्त सक्रिय और मदद के लिए बीएमसी का शुक्रिया. इसके साथ ही एसआरएल लैब्स जो बेस्ट रहे. आखिर में मेरे पति सैफ जो इतने दिनों तक होटल के रूम में कैद रहे, वह भी इतनी सहनशीलता के साथ, परिवार से दूर'.

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor Latest Video, Kareena Kapoor On Christmas, Kareena Kapoor With Family, Kareena Kapoor Covid 19, Kareena Kapoor Tests Negative, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Post, Kareena Kapoor Christmas Lunch Video, Saif Ali Khan, Jeh Ali Khan, Taimur Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com