विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

करीना कपूर का खुलासा- बेटे का नाम तैमूर नहीं, ये रखा जा रहा था...

करीना ने बताया कि सैफ चाहते थे कि तैमूर अली खान का नाम 'फैज' रखा जाए...

करीना कपूर का खुलासा- बेटे का नाम तैमूर नहीं, ये रखा जा रहा था...
सैफ-करीना के बेटे तैमूर का नाम विवादों में रहा है...
  • तैमूर का नाम 'फैज' रखा जा रहा था : करीना
  • ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते : करीना
  • "तैमूर कैमरे से परिचित, वह सीधे कैमरे की तरफ देखता है"
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान का 14 महीने का बेटा तैमूर न सिर्फ अपने क्यूट लुक के कारण इंटरनेट की सनसनी बन चुका है, बल्कि उसका नाम भी काफी चर्चा में रहा है. करीना ने बताया कि पहले उसका नाम 'फैज' रखा जा रहा था. करीना ने यह बातें इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान कही, जिसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शनिवार को शामिल हुई. पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया की बहुत अधिक दखलअंदाजी से उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रहा है, खासतौर से जिस प्रकार से उनके बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया.

बेटी और तैमूर की तस्वीर वायरल होने पर घबरा गई थीं सोहा अली खान, बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये...
 
जवाब में करीना ने कहा, "बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी थे. वे ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते."

मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर को दी नसीहत, मत करना ये काम...
 
 

(@taimuralikhanx) on

तैमूर के नाम को लेकर खुलासा करते हुए करीना बताती हैं, "जिस दिन मैं डिलिवरी के लिए अस्पताल गई. मैंने सैफ से बात की तो उसने 'फैज' नाम सुझाया. उसने कहा, 'बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है.' मैंने कहा, 'तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी.' और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया."

पापा सैफ की फोटो को कुछ यूं मासूमियत से निहार रहे क्यूट तैमूर, फोटो वायरल

यह पूछे जाने पर कि उनके बेटे को मिल रहे मीडिया की सुर्खियां उन्हें पसंद है. उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे यह पसंद नहीं है कि तैमूर के हर कदम की निगरानी की जाए. और लोग तो उसके हेयर स्टाइल से लेकर अन्य चीजों की चर्चा करते हैं. मेरा मतलब है कि वह अभी केवल 14 महीने का है. मुझे नहीं पता कि इसे कैसे रोकूं. मुझे लगता है कि वह कैमरे से ज्यादा परिचित हो रहा है. वह सीधे कैमरे की तरफ देखता है."

VIDEO: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com