कॉमेडियन जेमी लीवर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर की है. इस वीडियो को देख कर आपको भी हंसी आ जाएगी. वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड मॉम्स के इम्प्रेशन दिखाई है कि कैसे अपने बच्चों को सुलाते समय उनसे बात कर सकती हैं. इनमें करीना कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और फराह खान शामिल हैं. करीना कपूर की अपनी परफेक्ट इमेज के साथ शुरुआत करते हुए अपने बच्चे से कहती है, “जल्दी सो जाओ, क्योंकि जल्दी उठना है. सुबह पैप्स आ रहे हैं. चलो सो जाओ और नेक्स्ट सुपरस्टार बनने के सपने देखो.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वहीं सोनम कपूर कहती है, “हाय बेबी, यह तुम्हारी मां सोनम कपूर है. चलो हमें सोने जाना है... गुच्ची, प्राडा, लुई वुइटन. आप जानते हैं, प्रेम रतन धन पायो, आप इन सभी चीजों को खरीद सकते हैं. या हम बॉरो भी कर सकते हैं."
प्रियंका की नकल करते हुए उन्होंने कहा, "बस अपनी आंखें बंद करो और कुछ भी मत सोचो, क्योंकि नफरत करने वाले नफरत करेंगे. हू केयर्स? और मैं एनॉमली बोल रहा हूं… नॉर्मल… अनो… न… न ही… ऊ, सोजा बेटा.”
फिर बारी आती है फराह खान की. "क्या हो रहा है? तुम सो क्यों नहीं रहे हो? चलो जल्दी सो जाओ वरना मैं तुम लोग को हमशक्ल दिखाउगी.
उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए रवीना टंडन ने लिखा, "हाहाहाहाहा बहुत अच्छा." टेरेंस लुईस ने लिखा, "यू आर क्रेजी जेमी ... टैलेंट नेक्स्ट लेवल." एक फैन ने लिखा, 'शानदार शानदार, आप खुद फराह से ज्यादा फराह जैसी लगती हैं.'
बता दें कि जेमी एक्टर-कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं. वह इससे पहले फराह खान का इम्प्रेशन द कपिल शर्मा शो में भी कर चुकी हैं, जो वायरल हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं