मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री वाले वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस और कॉमेडियन 37 साल की हैं और अभी तक सिंगल हैं. हाल में उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ एक स्पेशल पॉडकास्ट में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया. जेमी ने बताया कि वो शादी के लिए तैयार जरूर हैं लेकिन उनकी एक शर्त है. शर्त ये कि वो जब करेंगी लव मैरिज ही करेंगी.
बातों-बातों में जब पारस ने प्रेडिक्शन करते हुए कहा कि जेमी की जल्द ही शादी होने वाली है तो जेमी ने कहा, बहुत इंतजार किया है...अब हो जानी चाहिए. काफी प्रपोजल आते हैं मुझे इंस्टाग्राम पर. जेमी ने कहा, बॉयफ्रेंड नहीं है पर मुझे ऐसी फीलिंग होती है कि मेरी अरेंज मैरिज नहीं होगी. मैं खुद ही अपना लाइफ पार्टनर चुनूंगी. मैं बहुत वैसी सी इंसान हूं जिसे कुछ चाहिए तो वो खुद ही जोर लगाएगी, खुद से मेहनत करते उस चीज को हासिल करना.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
जेमी बोलीं, चाहे करियर हो या कोई भी चीज, मैं खुद ही फैसले लेती हूं. काम करती हूं. मेरे काम से ही लोग मुझे जानते हैं. ये बात मुझे बहुत अच्छी लगती है. उन्होंने कहा, पहले इंस्टा पर मैं मोस्टली मैसेजेस चेक करती थी तो एक शख्स था जो मेरे लिए गाना गाता था और रेगुलर मैसेज करता था. उसने मेरी मम्मी तक के इंस्टा पर मैसेज किए थे कि मैडम मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं, उनका हाथ मुझे दे दीजिए. अच्छा लगता है जब अटेंशन मिलती है तो...
अब अगर पारस की प्रेडिक्शन मानें तो जेमी की शादी जल्द ही होने वाली है. हालांकि कब होगी और फिलहाल इस दिशा में कोई अपडेट है भी या नहीं ये बात तो जेमी ही जानें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं