बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने युनीक फैशन सेंस और स्टाइलिश वॉक के लिए जानी जाती हैं. वो जहां भी जाती हैं पैपराजी उनके आगे पीछे रहते हैं और मलाइका के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. मलाइका को कई लोग कॉपी करने की कोशिश भी करते हैं. इस बीच फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर मलाइका के स्टाइल को कॉपी करती नजर आईं और मलाइका की तरह ही डांस मूव्स किए. चलिए आपको भी दिखाते हैं जेमी लीवर का यह वायरल वीडियो.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
मलाइका के गाने पर थिरकीं जेमी लीवर
जेमी लीवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 1 मिनट ऑफ मलाइका. इस वीडियो में जेमी लीवर मलाइका अरोड़ा के गाने मुन्नी बदनाम पर उन्हीं की तरह पहले डक वॉक करती हुई नजर आ रही हैं और फिर उन्हीं की तरफ फेशियल एक्सप्रेशन दे रही हैं और डांस मूव्स कर रही हैं. इस वीडियो में जेमी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं.उन्होंने ब्लैक कलर का फ्लेयर पेंट और ब्लू टी शर्ट पहनी है और हाई बन बनाया हुआ हैं.
यूजर्स बोले मुन्नी को किया हूबहू कॉपी
सोशल मीडिया पर जेमी लीवर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 65000 से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और उनकी इस परफॉर्मेंस को अब तक की बेस्ट मिमिक्री कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैम आप कमाल हैं, तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने मुन्नी को मलाइका से ज्यादा कॉपी कर लिया हैं. बता दें कि जेमी लीवर एक स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हाउसफुल 4, भूत पुलिस, क्रैक, किस-किसको प्यार करूं, पॉपकॉर्न जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं. वह द कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर जेमी खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं. कभी करीना कपूर तो कभी राखी सावंत की कॉपी करती हैं और अब तो वह मलाइका अरोड़ा की तरह वॉक करती नजर आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं