विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2022

करीना कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो तो फैंस को लगा झटका, बोले- काफी बदल गई हमारी बेबो

करीना कपूर ने अपने वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं. लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस ने उनमें बदलाव नोटिस किया. अपनी लेटेस्ट फोटो करीना ने नो मेकअप लुक में शेयर की है, जिसमें करीना पर उम्र की असर साफ देखा जा सकता है. 

करीना कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो तो फैंस को लगा झटका, बोले- काफी बदल गई हमारी बेबो
करीना कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
नई दिल्ली:

करीना कपूर (Kareena Kapoor) बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन (Abhishek bachchan) के साथ डेब्यू किया. वह एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखीं. अपनी क्यूटनेस और लुक की बदौलत उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया. 41 साल की करीना अब काफी बदल गई हैं. वह दो बच्चों की मां भी हैं. करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इन दिनों करीना अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर लंदन में हैं.

करीना कपूर ने अपने वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं. लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस ने उनमें बदलाव नोटिस किया. अपनी लेटेस्ट फोटो करीना ने नो मेकअप लुक में शेयर की है, जिसमें करीना पर उम्र की असर साफ देखा जा सकता है. फोटो में उनका लुक पहले से काफी बदला बदला दिख रहा है. उनकी फोटो पर एक फैन ने लिखा है, करीना के फेस पर रिंकल. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, क्यूट सी बेबो अब काफी बदल गई है.

बता दें कि करीना को इंडस्ट्री में 22 साल हो चुके हैं. 22 साल पहले करीना बेहद नाजुक छुई मुई सी दिखती थीं. लेकिन अब करीना पर भी उम्र का असर दिखने लगा है. रिंकल ही नहीं उनका वेट भी पहले से कुछ बढ गया है. करीना ने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है और उनके दो बेटे हैं तैमूर और जेह हैं. वह फैमिली लाइफ को इन दिनों एंजॉय कर रही हैं और वह नैचुरल रहना पसंद करती हैं. 

ये भी देखें 

VIDEO: मलाइका अरोड़ा ने मिस इंडिया 2022 इवेंट में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Fashion, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Family Photo, Kareena Kapoor Latest Photo, Kareena Kapoor Then And Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com