विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2022

बारिश के मौसम में बेटे जेह के साथ खेलती नजर आईं करीना कपूर, तस्वीर देखते ही फैन्स बोले- वाह!

करीना कपूर खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की करीना कपूर बेटे जेह के साथ खेलती नजर आ रही हैं.

बारिश के मौसम में बेटे जेह के साथ खेलती नजर आईं करीना कपूर, तस्वीर देखते ही फैन्स बोले- वाह!
बारिश के मौसम में बेटे जेह के साथ खेलती नजर आईं करीना कपूर
नई दिल्ली:

मानसून आ गया है और इस खूबसूरत मौसम का मजा आम लोग ही नहीं बल्की बॉलीवुड के सितारे भी ले रहे हैं. जी हां, अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर सितारे भी मानसून का मजा ले रहे हैं. हाल ही में करीना कपूर खान ने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में जेह मां की गोद में खेलते नजर आ रहे हैं. बता दें की इंद्र धनुष इस तस्वीर में चार चांद लगा रहा है. 

करीना कपूर खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की करीना कपूर बेटे जेह के साथ खेलती नजर आ रही हैं. वहीं इस खूबसूरत मौसम में दोनों की ये तस्वीर काफी खूबसूरत दिख रही हैं. बता दें की फैन्स दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा इस खूबसूरत इंद्रधनुष के साथ ये तस्वीर कितनी खूबसूरत दिख रही है. तो वहीं दूसरे फैन ने कहा वाह क्या नजारा है. 

आपको बता दें की इन दिनों करीना कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव हैं क्योंकि उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने जा रही है. करीना कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ आमिर खान भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

VIDEO: 'हिट द फर्स्ट केस' फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आईं सान्या मल्होत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Viral Photo, Kareena Kapoor Latest Photo, Kareena Kapoor Trending Photo, Kareena Kapoor Son, Jeh Ali Khan, Lal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com