विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2023

कभी सड़क पर धोए कपड़े, कभी बेची मूंगफली, अब बाल काटने पर मजबूर हुआ कपिल शर्मा शो का मशहूर कॉमेडियन

कपिल शर्मा के शो में कई कलाकार और कॉमेडियन काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. हालांकि कुछ कॉमेडियन कपिल शर्मा का साथ छोड़ अलग काम करने लगे हैं. लेकिन उन कॉमेडियन की कॉमेडी को आज भी दर्शक खूब याद रखते हैं.

कभी सड़क पर धोए कपड़े, कभी बेची मूंगफली, अब बाल काटने पर मजबूर हुआ कपिल शर्मा शो का मशहूर कॉमेडियन
बाल काटने पर मजबूर हुआ कपिल शर्मा शो का मशहूर कॉमेडियन
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के शो में कई कलाकार और कॉमेडियन काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. हालांकि कुछ कॉमेडियन कपिल शर्मा का साथ छोड़ अलग काम करने लगे हैं. लेकिन उन कॉमेडियन की कॉमेडी को आज भी दर्शक खूब याद रखते हैं. ऐसे में आज हम आपको द कपिल शर्मा शो से जुड़े एक ऐसे कॉमेडियन से रूबरू करवा रहे हैं. जो कपिल शर्मा के शो से दूर दुकान पर बाल काटने के लिए मजबूर हो गए हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की. 

सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह एक दुकान के अंदर बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुनील ग्रोवर को व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है. वह वीडियो में कुर्सी पर बैठे एक शख्स के बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दिग्गज कॉनेडियन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह सड़क किनारे थापी से कपड़े धोता नजर आ रहे थे. यह वीडियो बहुत कमाल का था. मशहूर कॉमेडियन और जवान के एक्टर सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपना पसंदीदा काम करते हुए.' सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी काम कर रहे हैं. वह वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आए थे. वे अमेजन प्राइम वीडियो के कॉमेडी शो 'एलओएल-हंसे तो फंसे' में भी दिख चुके हैं. वह 'तांडव' वेब सीरीज में भी अच्छा रोल कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Sunil Grover Cutting Hair, Sunil Grover Video, Comedian Sunil Grover, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com