विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

20 महीने के बैन के बाद फिर ट्विटर पर लौटीं कंगना रनौत, आते ही कर दिया ये ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है. वह एक बार फिर से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वापस लौट आई हैं. इस बात की जानकारी भी खुद अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिए दी है. साल 2021 में कंगना रनौत का कई बार ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था.

20 महीने के बैन के बाद फिर ट्विटर पर लौटीं कंगना रनौत, आते ही कर दिया ये ट्वीट
एक बार फिर कंगना रनौत ट्विटर पर आईं वापस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है. वह एक बार फिर से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वापस लौट आई हैं. इस बात की जानकारी भी खुद अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिए दी है. साल 2021 में कंगना रनौत का कई बार ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था. लेकिन चेतावनी के बाद उनका ट्विटर अकाउंट कुछ समय बाद फिर शुरू होने जा रहा था, लेकिन मई 2021 में ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन करने के बाद पूरी तरह से कंगना रनौत के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. 

अब 20 महीने बाद अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट शुरू हो गया है. उन्होंने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. ट्विटर पर शूटिंग के वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. सिनेमाघरों में आप सभी से 20 अक्टूबर 2023 में मुलाकात होगी.' इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा, 'सभी को हेल्लो यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है.'

सोशल मीडिया पर  कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कंगना रनौत के फैंस ट्विटर पर वापस आने पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बात करें अभिनेत्री की फिल्म 'इमरजेंसी' की तो इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कंगना रनौत के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं. उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut Twitter Account, Kangana Ranaut Twitter Account Suspended, Kangana Ranaut, Actress Kangana Ranaut, Emergency, Film Emergency, Kangana Ranaut Emergency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com