- कंगना रनौत ने दिया मुंबई वापस लौटने का चैलेंज
- एक्ट्रेस ने कहा कि वापस आ रही हूं 9 सितंबर को, हिम्मत है तो...
- कंगना रनौत का ट्वीट हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने मुंबई वाले ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान पर जवाब देते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुंबई 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' (POK) जैसा क्यों महसूस हो रहा है. इस बात को लेकर कंगना रनौत की आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों ने आलोचना की. वहीं, हाल ही में कंगना ने मुंबई को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अगले हफ्ते की 9 तारीख को मुंबई वापस लौट रही हूं. किसी में दम है तो रोक ले. एक्ट्रेस का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le ???? https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि शिवसेना नेता संजन राउत (Sanjay Raut) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा मुंबई पुलिस की आलोचना करने पर उन्हें मुंबई वापस न लौटने की सलाह दी थी. इस पर बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह (Parvesh Sahib Singh) ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में हो क्या रहा है?" वहीं, परवेश साहिब सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "मैंने कई लोगों को देखा है जो मुझे मुंबई वापस न लौटने के लिए धमकियां दे रहे हैं. इसलिए अब मैंने तय कर लिया है कि मैं अगले हफ्ते की 9 तारीख को मुंबई के लिए रवाना होऊंगी. मैं जब भी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचूंगी, टाइम पोस्ट कर दूंगी. किसी में हिम्मत है तो रोक ले."
Sanjay Raut Shiv Sena leader has given me an open threat and asked me not to come back to Mumbai, after Aazadi graffitis in Mumbai streets and now open threats, why Mumbai is feeling like Pakistan occupied Kashmir? https://t.co/5V1VQLSxh1
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2020
बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने संजय राउत के बयान पर ट्वीट किया था, "शिवसेना नेता संजन राउत (Sanjay Raut) मुझे खुले आम धमकी दे रहे हैं और मुंबई वापस न लौटने की सलाह दे रहे हैं. मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब यह खुली धमकियां. मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है?" इस ट्वीट को लेकर रितेश देशमुख, सोफी चौधरी, दीया मिर्जा, रेणुका शहाणे, अनुभव सिन्हा, फराह खान अली और सोनू सूद जैसे कई सितारों ने ट्वीट कर कंगना रनौत को जवाब दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं