विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2024

अपनी शादी पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बता डाला कब लेने वाली हैं सात फेरे

Kangana Ranaut marriage: लंबे समय से कंगना रनौत के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब शादी के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया है कि वह कब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं.

अपनी शादी पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बता डाला कब लेने वाली हैं सात फेरे
कंगना रनौत ने बताया कब करेंगी शादी
नई दिल्ली:

Kangana Ranaut marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलती रहती हैं. लंबे समय से कंगना रनौत के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब शादी के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया है कि वह कब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं. कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म काफी वक्त से रिलीज का इंतजार कर रही हैं. अपनी फिल्म को लेकर कंगना रनौत हाल ही में एक टीवी चैनल से बात की. 

इस इंटरव्यू में कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी सहित शादी के मुद्दे पर खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि वह शादी करना चाहती हैं या नहीं ? इस कंगना रनौत ने कहा, 'हां, मैं शादी करना चाहती हूं'. इस पर उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी अपने सांसदी कार्यकाल में करेंगीं ? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'उम्मीद तो यही है, क्योंकि इसके बाद शादी करने का कोई फायदा भी नहीं रहेगा.' कंगना रनौत से जब उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि पहले उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज हो, उसके बाद इस बारे में सोचेंगी.

इसके अलावा कंगना रनौत ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि कुछ विवाद के चलते उनकी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है. कंगना रनौत की इमरजेंसी को पहले अक्टूबर-नवंबर 2023 में रिलीज होना था. लेकिन किन्हीं वजहों से इसकी रिलीज डेट टल गई. फिर इमरजेंसी को 14 जून, 2024 को रिलीज करने का फैसला लिया गया. लेकिन इस दौरान भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे थे. कंगना रनौत मंडी से चुनाव लड़ रही थीं. इसके बाद इमरजेंसी को 6 सितंबर, 2024 को रिलीज करने का ऐलान किया गया. लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे लेकर कई तरह के विवाद होने लगे थे और कई संगठन इस पर रोक लाने की मांग कर रहे थे. अब यह फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Marriage, Actress Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Movies, Emergency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com