काजोल बॉलीवुड की अब तक की सबसे सक्सेसफुल और असरदार एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने बेहतरीन करियर में कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं जिन्हें आज तक भुलाना मुश्किल है. वो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और सोशल मीडिया भी अक्सर पोस्ट करती रहती हैं. अभी गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने अपने अच्छे पुराने दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की.
काजोल ने कर्तव्य पथ से शेयर की तस्वीर
75वें गणतंत्र दिवस पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में डीडीएलजे एक्ट्रेस को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राज पथ) पर दिखाया गया है. तस्वीर में वह स्माइल करती दिख रही हैं और अपनी सफेद टी-शर्ट दिखा रही हैं. कैप्शन में, काजोल ने लिखा: "उस दिन सड़क मेरी थी और यह अच्छा लगा .. इसलिए मैंने पूरी दुनिया पर अपना दावा करने का फैसला किया #flashbackfriday #goodolddays"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर काजोल ने बेटी नीसा के साथ शेयर की तस्वीर
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर काजोल ने बेटी नीसा के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की और एक दमदार मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, “जब आपके पास एक लड़की होती है तो आप हमेशा सोचते हैं कि दुनिया उस पर क्या प्रभाव डालेगी? क्या वह अपने पुरुष साथियों के साथ खड़ी हो पाएगी और क्या दुनिया उसका समर्थन करेगी.. इस दिन आइए अपनी लड़कियों को इतना मजबूत बनाएं कि वे दुनिया की परवाह किए बिना अपने लिए खड़ी हो सकें और इस दुनिया को एक ऐसी जगह बनाने की पूरी कोशिश करें जहां उनकी बेटियां भी रह सकें फलेगा-फूलेगा..आइए उस दिशा में काम करें। @nysadevgannn #nationalgirlchildday #shotbyyugdevgan”
When you have a girl you always wonder what will the world throw at her? Will she be able to stand with her male counterparts and will the world support her.. on this day let's make our girls strong enough to stand up for themselves regardless of the world and do our best to make… pic.twitter.com/CNqWIuCCEv
— Kajol (@itsKajolD) January 24, 2024
वर्क वाइज बात करें तो काजोल को आखिरी बार साल 2023 में एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट में देखा गया था. उसी साल उन्होंने लीगल थ्रिलर सीरीज 'द ट्रायल' के साथ डिजिटल स्पेस में भी कदम रखा. इसमें उन्होंने एक वकील का रोल निभाया. अब काजोल, कृति सेनन की पहली प्रोडक्शन फिल्म दो पत्ती और एक हॉरर फिल्म 'मां' में नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं