विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

Kaala Trailer: 'काला' दादा की सीटीमार डायलॉग के साथ एंट्री, धारावी के मसीहा बने रजनीकांत

रजनीकांत ने अपने फैन्स के लिए जबरदस्त अंदाज में दस्तक दी है. उनकी अगली फिल्म 'काला ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में रजनीकांत अपने धमाकेदार अंदाज और स्टाइल में नजर आ रहे हैं.

Kaala Trailer: 'काला' दादा की सीटीमार डायलॉग के साथ एंट्री, धारावी के मसीहा बने रजनीकांत
रजनीकांत की 'काला' का ट्रेजर रिलीज
  • पा रंजीत ने किया है डायरेक्ट
  • रजनीकांत है लीड रोल में
  • हुमा कुरैशी भी हैं फिल्म में
नई दिल्ली: रजनीकांत ने अपने फैन्स के लिए जबरदस्त अंदाज में दस्तक दी है. उनकी अगली फिल्म 'काला ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में रजनीकांत अपने धमाकेदार अंदाज और स्टाइल में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में नाना पाटेकर एक नेता के तौर पर दिख रहे हैं, और काला रजनीकांत को वे रावण बता रहे हैं. ट्रेलर में रजनीकांत का दिलचस्प लुक दिख रहा है, और वे हमेशा की तरह काफी वाइब्रेंट और स्टाइलिश भी नजर आ रहे हैं. एक्शन की भरपूर डोज है, और डायलॉग भी काफी दिलचस्प हैं. फिल्म की कहानी धारावी झुग्गी की पृष्ठभूमि में हैं.

क्यूट बच्चे ने सलमान की एक्ट्रेस को गले लगाने से किया इनकार, भाईजान ने कर दिया ये जबरदस्त काम

'काला' को लेकर पहले खबरें थी कि ये फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित होगी. हालांकि, प्रोड्यूसर्स ने इस बात से इनकार किया था. धनुष निर्मित रजनीकांत की इस फिल्म को पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है.  रजनीकांत के साथ रंजीत की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने 2016 में ‘कबाली’ का निर्देशन किया था. संतोष नारायण ने फिल्म का संगीत दिया है. 

खेसारी लाल यादव का YouTube पर 'दिवानापन', दिल को छू लेने वाली कहानी ने मचाया धमाल



Video: ऋषि कपूर ने देखा Sanju का टीजर, बेटे रणबीर कपूर को पहचानने से कर दिया इनकार

काला में समुथिरकानी, अंजली पाटिल, शिवाजी शिंदे और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रजीनकांत के फैन्स को 'काला' का लंबे समय से इंतजार था. वैसे भी इस फिल्म में रजनीकांत गरीबों के मसीहा के तौर पर नजर आएंगे, जैसा वे अकसर अपनी फिल्मों में दिखते हैं फिर वह 'शिवाजी' हो या फिर 'कबाली'. ऐसे में उनके फैन्स के लिए यह परफेक्ट ट्रीट होगी. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaala Karikaalan, Kaala Trailer, Rajnikanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com