मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड मिला. जूनियर एनटीआर को देश भर से खूब बधाई मिली. मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर अब अपनी फिल्म 'एनटीआर 30' (NTR 30) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं. अब जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.
जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. जूनियर एनटीआर के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह चलते हुए नजर आ रहे हैं और फिर डायरेक्टर कोरताला शिवा से मिलते हैं. उनका ये वीडियो पीछे से शूट किया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'आ रहा हूं मैं.' जूनियर एनटीआर ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'कोरताला शिवा के साथ सेट पर आना शानदार है.'
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनने वाली जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'एनटीआर 30' में को लेकर कहा जा रहा है कि ये 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगी. फिल्म 'एनटीआर 30' से जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं. वहीं, इंडस्ट्री जगत के टॉप तकनीशियन एक साथ आएंगे. यह फिल्म एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी द्वारा निर्मित है. जब से फिल्म 'एनटीआर 30' की घोषणा हुई तब से जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन और वाणी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर किया क्लिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं