विज्ञापन
This Article is From May 28, 2023

जूही चावला ने दिखाई बेटी जाह्नवी के ग्रेजुएशन की झलक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, फैंस भी बोले- मां के जैसी बेटी की स्माइल

जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता हाल ही में ग्रेजुएट हुई थीं, जिसके चलते शाहरुख खान ने भी उन्हें बधाई दी थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस खास दिन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिस पर फैंस के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन और अन्य सेलेब्स का रिएक्शन सामने आया है.

जूही चावला ने दिखाई बेटी जाह्नवी के ग्रेजुएशन की झलक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, फैंस भी बोले- मां के जैसी बेटी की स्माइल
मां जूही चावला की तरह है बेटी जाह्नवी मेहता की स्माइल
नई दिल्ली:

90 के दशक से बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक जूही चावला 55 साल की हो चुकी हैं. हालांकि उनकी खूबसूरती और क्यूट स्माइल आज भी फैंस का दिल जीत लेती है. लेकिन हाल ही में उनकी बेटी संग शेयर की गई तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर सेलेब्स जहां ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरों पर बधाई दे रहे हैं तो वहीं फैंस का कहना है कि जाह्नवी की स्माइल भी मां जूही चावला की तरह ही है. आइए आपको दिखाते हैं तस्वीरें.  

एक्ट्रेस जूही चावला ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कोलंबिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी से अपनी बेटी जाह्नवी की कुछ तस्वीरों पोस्ट की हैं, जिसमें जूही के बेटे अर्जुन मेहता और पति जय मेहता को भी देखा जा सकता है. पहली फैमिली फोटो के बाद दूसरी में जाह्नवी हाथ में गुलदस्ता लिए नजर आ रही हैं. इसके अलावा बेटे अर्जुन की भी तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. 

"गर्व और खुश," के कैप्शन के साथ इस पोस्ट को शेयर करते ही सेलेब्स और फैंस का भी रिएक्शन देखने को मिला है. कमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "वोहू बधाई हो." रवीना टंडन ने लिखा, "बधाई हो." तनीषा मुखर्जी ने भी कमेंट के जरिए बधाई दी है. इसके अलावा फैंस ने बेटी और मां की एक जैसी स्माइल का भी जिक्र किया है. एक यूजर ने लिखा, एक जैसी स्माइल, दूसरे यूजर ने लिखा, बेटी की स्माइल बिल्कुल मां जैसी है. तीसरे यूजर ने लिखा, बेटी को आपकी स्माइल मिली है. डर, यस बॉस, भूतनाथ जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान ने भी पिछले दिनों जाह्नवी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी. 

गौरतलब है कि जूही चावला क़यामत से क़यामत तक, हम है राही प्यार के, इश्क, आइना और झंकार बीट्स, यस बॉस और डर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं साल 1995 में उद्योगपति जय मेहता से एक्ट्रेस ने शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन हैं. 

Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juhi Chawla, Juhi Chawla Beti, Juhi Chawla Daughter, Juhi Chawla Husband, Juhi Chawla Son, Juhi Chawla Daughter Graduation, Bollywood News, Jahnvi Mehta, Jay Mehta, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com