विज्ञापन

करिश्मा कपूर को किया इस 25 साल पुरानी फिल्म के लिए साइन, शाहरुख खान ने करवा दिया था रिप्लेस, प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना

जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'वन टू का फोर' की सिल्वर जुबली पर पुरानी यादें शेयर की, जिसके लिए पहले करिश्मा कपूर को साइन किया गया था. 

करिश्मा कपूर को किया इस 25 साल पुरानी फिल्म के लिए साइन, शाहरुख खान ने करवा दिया था रिप्लेस, प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना
25 साल पहले रिलीज हुई थी शाहरुख खान की ये फिल्म
नई दिल्ली:

क्राइम ड्रामा फिल्म 'वन टू का फोर' के रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर केंद्रित होती है. फिल्म में शाहरुख, जैकी और जूही मुख्य भूमिका में थे. फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के पुराने क्लिप्स शेयर किए. अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'वन टू का फोर' के रिलीज को 25 साल पूरे हो गए. " लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को साइन किया गया था. लेकिन मौका जूही चावला के हाथ लगा. 

करिश्मा कपूर हुईं रिप्लेस 

IMdb के अनुसार, वन टू का फोर को शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बनाया था, जिसके लिए करिश्मा कपूर को साइन किया गया था. लेकिन शाहरुख खान के कहने पर जूही चावला को साइन किया गया. हालांकि जूही चावला और जैकी श्रॉफ को सीडी और कैसेट के टेप कवर में नहीं दिखाया गया, जिसका कारण उनका स्टारडम था. इतना ही नहीं फिल्म के गाने खामोशियां गुन गुना ने लगीं  की शूटिंग के वक्त जूही चावला प्रेग्नेंट थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से होती थी इस एक्ट्रेस की तुलना, पनौती का मिला टैग, राजकुमार हिरानी की एक फिल्म ने बदली किस्मत

वन टू का फोर के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

वन टू का फोर वर्ष 2001 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशिकला के नायर ने किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई नहीं की थी लेकिन अपनी बेहतर कहानी और प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. इसमें शाहरुख खान का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया. वे बच्चों के साथ कैसे जुड़ते हैं और अपराधियों से लड़ते हैं, यह देखना रोचक था. फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत भी खास था. 

वन टू का फोर की कहानी

फिल्म में जूही का भी अहम रोल था. उन्होंने फिल्म में एक अंडरकवर पुलिस अफसर की भूमिका अदा की थी, जो बाद में बच्चों की देखभाल में अरुण की मदद करती है. फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के ईर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में जब ड्रग्स छापे में जावेद (जैकी श्रॉफ) मारा जाता है, तो अरुण (शाहरुख खान) उसके बच्चों की देखभाल करता है. इस दौरान, वह पुलिस महकमे में छिपे भ्रष्ट अधिकारियों और एक ड्रग माफिया का पर्दाफाश करता है. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, और इसके गाने, विशेष रूप से 'सोना नहीं ना सही' और 'ओसाका मुरैया' लोकप्रिय रहे थे.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस सीरियल की ट्रेन में हुई थी शूटिंग, 15 एपिसोड में ही रच दिया था इतिहास, आईएमडीबी रेटिंग 7.3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Two Ka Four, Jackie Shroff, Shah Rukh Khan, Juhi Chawla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com