विज्ञापन

माधुरी की वजह से जूही चावला ने रिजेक्ट की फिल्म, करिश्मा कपूर ने मारा मौके पर चौका, 6 करोड़ की फिल्म ने कमाए 78 करोड़

जूही चावला ने खुद को माधुरी दीक्षित से कम आंके जाने पर एक फिल्म को करने से मना कर दिया था. यह फिल्म करिश्मा कपूर को ऑफर हुई और रिलीज होते ही फिल्म ने गदर काट दिया. फिल्म ने महज 6 करोड़ के बजट में 78 करोड़ की कमाई की.

माधुरी की वजह से जूही चावला ने रिजेक्ट की फिल्म, करिश्मा कपूर ने मारा मौके पर चौका, 6 करोड़ की फिल्म ने कमाए 78 करोड़
जूही चावला ने रिजेक्ट की थी राजा हिंदुस्तानी

90 के दशक में जूही चावला का बोलबाला था. दिल, हम हैं राही प्यार के और डर जैसी हिट फिल्मों की वजह से जूही उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं. जूही की टक्कर सीधे माधुरी दीक्षित से थी. माधुरी दीक्षित और उनकी कथित राइवलरी उस दौर में सुर्खियों में रहती थी. लेकिन फिर जूही चावला के एक गलत फैसले ने उनके करियर को बड़ा नुकसान पहुंचाया. जूही की एक ना ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी. 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी को जूही चावला ने रिजेक्ट कर दिया था.

अपनी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर एक्शन मूवी 'लुटेरे' (1993) में जूही के साथ काम करने के बाद फिल्ममेकर धर्मेश दर्शन उन्हें अपनी अगली फिल्म, 1996 की रोमांटिक फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में भी लीड रोल में लेना चाहते थे. लेकिन जूही को इस तरह की फिल्म में काम करने का मन नहीं था, क्योंकि यह 'लुटेरे' की तरह मल्टी स्टारर मसाला फिल्म नहीं थी. धर्मेश ने उन्हें मनाने की कोशिश की और 'राजा हिंदुस्तानी' की सादगी की तुलना सूरज बड़जात्या की 1994 की रोमांटिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन!' से की, जिसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने काम किया था.

डायरेक्टर के साथ हुई अनबन

धर्मेश ने एक इंटरव्यू में बताया, "वह मेरी तरफ मुड़ीं और बोलीं, 'लेकिन आप सूरज बड़जात्या नहीं हैं.' मुझे अचानक गुस्सा आ गया, मेरा ईगो बहुत बड़ा है, इसलिए मैंने कह दिया, 'और आप भी तो माधुरी दीक्षित नहीं हैं.' बस इसी छोटी सी बात पर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया”. माधुरी से कम आंके जाने की वजह से जूही आगबबूला हो गई थीं. हालांकि अगले ही दिन उन्होंने डायरेक्टर से माफी मांगी और उनसे दोबारा मिलने के लिए कहा.

'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा को मिला बड़ा मौका

फिल्ममेकर ने आगे बताया कि जिस दिन उन्हें जूही से मिलना था, उसी दिन वह जूही के बजाय करिश्मा कपूर के पास चले गए और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई. आखिरकार इस फिल्म के लिए करिश्मा को फाइनल कर लिया गया. यहां तक कि फिल्म के लीड एक्टर, आमिर खान ने भी धर्मेश के इस फैसले को सही ठहराया.

यह भी पढ़ें: जेल से निकलने के 7 हफ्ते बाद राजपाल यादव पर बोले सलमान खान, कॉमेडियन ने कहा- मेरा 30 साल का करियर...

फिल्म राजा हिंदुस्तानी ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म की कहानी से लेकर म्यूजिक और गाने सब बेहद पसंद किए गए. आमिर और करिश्मा की केमिस्ट्री भी लोगों का बेहद पसंद आई. इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को स्टार बना दिया, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com