विज्ञापन

मां ने केवल 7 साल किया फिल्मों में काम, बेटी है 90s की सुपरस्टार, बोलीं- ऐसी ही होनी चाहिए एक मां

इंडियन आइडल में पहुंची करिश्मा कपूर ने अपनी सक्सेस का श्रेय मां बबीता कपूर को दिया और कहा कि वह आज जहां हैं उसकी वजह उनकी मां हैं. 

मां ने केवल 7 साल किया फिल्मों में काम, बेटी है 90s की सुपरस्टार, बोलीं- ऐसी ही होनी चाहिए एक मां
करिश्मा कपूर ने मां बबीता कपूर को दिया कामयाबी का श्रेय
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ कई हिट फिल्में दीं, लेकिन आज लोलो आज अपनी लाइफ की सक्सेस का श्रेय मां बबीता कपूर को देती हैं, जो खुद गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रहीं. हालांकि उनका करियर केवल 7 फिल्मों तक सीमित रहा. जबकि करिश्मा कपूर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं और सुपरस्टार्स की लिस्ट में उनका नाम शामिल है. दरअसल, हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में करिश्मा कपूर ने बताया कि उनके मुश्किल समय में मां बबीता कपूर उनके साथ खड़ी रहीं. 

करिश्मा कपूर ने मां को बताया सक्सेस की वजह

लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य नारायण ने  करिश्मा कपूर की मां बबीता के बारे में बात करते हुए कहा करिश्मा कपूर फैमिली की ऑनस्क्रीन सुपरस्टार रही हैं. लेकिन ऑफस्क्रीन सुपरस्टार उनकी मां बबीता हैं. इसे सुनकर करिश्मा कहती हैं, आप मुझे रुला रहे हैं अभी. मैं अपनी मां की पूजा करती हूं. ऐसी ही होना चाहिए एक मां. मां ही होती है. हां. मेरी फैमिली ने मुझे सपोर्ट किया. सभी ने मुझे सपोर्ट किया. लेकिन मां का जो कॉन्फिडेंस था और वैल्यू उन्होंने मुझे सिखाई, वो सबसे जरुरी है. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण में दारा सिंह बने थे हनुमान, बेटे विंदू दारा सिंह ने रामायणम् के मेकर्स को दी चेतावनी! बोले- अगर वह रामानंद सागर की रामायण फॉलो नहीं करेंगे

7 साल ही किया बबीता कपूर ने फिल्मों में काम

आगे वह कहती हैं, मुझे लगता है इसीलिए आज मैं जो हूं वो हूं. बिल्कुल मैं जहां हूं उसका क्रेडिट अपनी मां को देना चाहती हूं. वहीं करिश्मा कपूर ने बताया कि उनकी मां ने 7 साल फिल्मों में काम किया और उनकी सभी फिल्में सक्सेसफुल हैं. उन्होंने लेजेंड्री एक्टर राजेश खन्ना, जीतेंद्र, मनोज कुमार, धर्मेंद्र और कपूर फैमिली के सुपरस्टार शम्मी कपूर और शशि कपूर के साथ काम किया. 

कपूर फैमिली में महिलाएं नहीं करती थीं काम

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कपूर फैमिली में परम्परा रही है कि परिवार में महिलाएं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा प्रोफेशनली नहीं जुड़ती थीं और परिवार का हिस्सा बनने के बाद फिल्मी दुनिया छोड़ देती थीं. हालांकि अब करिश्मा-करीना से लेकर बहूएं आलिया भट्ट अपना नाम बॉलीवु़ड में हासिल कर चुकी हैं. 

ये भी पढे़ं- सलमान खान के साथ दिख रही इस एक्ट्रेस ने कभी साइन की थीं एक साथ 20 फिल्में, अचानक लौटाया पैसा, आज बॉलीवुड नहीं OTT पर है चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Babita Kapoor, Karisma Kapoor Mom, Karisma Kapoor Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com