विज्ञापन

Juhi Chawla Husband 5 Photos: जूही चावला के पति की 5 तस्वीरें, 31 साल पहले हुई थी शादी, एक्ट्रेस से उम्र में हैं इतने बड़े

Juhi Chawla Husband 5 Photos: पर्दे से थोड़ी दूरी बना चुकीं जूही चावला अब अपने पति के साथ उनकी बिजनेस संभाल रही हैं. जय के साथ जूही के दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन मेहता हैं.

Juhi Chawla Husband 5 Photos: जूही चावला के पति की 5 तस्वीरें, 31 साल पहले हुई थी शादी, एक्ट्रेस से उम्र में हैं इतने बड़े
Juhi Chawla Husband 5 Photos: जूही चावला के पति का नाम जय मेहता है
Social Media
नई दिल्ली:

Juhi Chawla Husband 5 Photos: बॉलीवुड की सबसे चार्मिंग और दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला की मुस्कान जितनी प्यारी थी, उनकी लव स्टोरी उतनी ही सस्पेंस से भरी रही. 90 के दशक में जब जूही का स्टारडम अपने चरम पर था और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते थे, तभी उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला बेहद खामोशी से ले लिया. साल 1995 में जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता संग गुपचुप शादी कर ली, और इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगने दी. वजह भी कम दिलचस्प नहीं थी, उन्हें डर था कि अगर शादी की खबर बाहर आई, तो कहीं उनकी चमकती हुई स्टार इमेज पर असर न पड़ जाए. यही सस्पेंस, यही सीक्रेसी उनकी पर्सनल लाइफ को बॉलीवुड के सबसे मसालेदार और चर्चित गॉसिप्स में शामिल कर गया.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि कुछ वक्त बाद जब दोनों की शादी की खबर बाहर आई तो जूही (Juhi Chawla) को काफी ट्रोल किया गया. क्योंकि लोगों को पता चला कि जूही ने अपनी उम्र से काफी बड़े शख्स से शादी की है जिस वजह से उन्हें काफी ताने सुनने पड़े. लेकिन लोगों के तानों का कपल पर कोई असर नहीं पड़ा और आज वो खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. चलिए हम आपको बताते हैं दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें.

Latest and Breaking News on NDTV

जूही चावला और जय मेहता की मुलाकात फेमस डायरेक्टर राकेश रोशन ने करवाई थी. जय, राकेश रोशन के अच्छे दोस्त हैं. मुलाकात के बाद जय मेहता और जूही चावला के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. साथ में कुछ वक्त बिताने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

जूही चावला और जय मेहता की उम्र में 7 साल का फासला है. जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 में हुआ था, वहीं जय की डेट ऑफ बर्थ 18 जनवरी 1961 है. देखने में जय मेहता जूही से काफी बड़े लगते हैं यही वजह है कि लोगों को दोनों की जोड़ी कुछ अटपटी लगती है. शादी के बाद जूही और जय के दो बच्चे हुए अर्जुन मेहता और जाह्नवी मेहता. दोनों की बच्चे बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वहीं एक्ट्रेस भी कई सालों से बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं और पति के साथ उनकी बिजनेस संभाल रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जय मेहता के बिजनेस की बात करें तो वो द मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं और देश-विदेश में फैले बिजनेस को देखते हैं. जय की कंपनी सीमेंट, बिल्डिंग मैटेरियल से लेकर इंजीनियरिंग जैसे कई सेक्टर में काम करती है. जय मेहता की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है और उसके बाद स्विट्जरलैंड के फेमस इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: 'अब जाके मैं मुकम्मल हुआ...' गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अपने रिश्ते पर बोले आमिर खान, बताया क्यों नहीं चली शादियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com