विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2022

'जोगी' में दिलजीत दोसांझ और अमायरा दस्तूर की जोड़ी स्क्रीन पर मचाएगी धूम, जानें फिल्म से जुड़े डिटेल्स 

अमायरा दस्तूर के फैन्स के लिए बड़ी खबर आई है. अमायरा दस्तूर बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली फिल्म 'जोड़ी' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर अमायरा दस्तूर बेहद खुश हैं.

'जोगी' में दिलजीत दोसांझ और अमायरा दस्तूर की जोड़ी स्क्रीन पर मचाएगी धूम, जानें फिल्म से जुड़े डिटेल्स 
'जोगी' में दिलजीत दोसांझ और अमायरा दस्तूर की जोड़ी स्क्रीन पर मचाएगी धूम
नई दिल्ली:

अमायरा दस्तूर के फैन्स के लिए बड़ी खबर आई है. अमायरा दस्तूर बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली फिल्म 'जोड़ी' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर अमायरा दस्तूर बेहद खुश हैं, उन्होंने कहां, यह मेरा अब तक के करियर में सबसे अहम प्रोजेक्ट है. कहानी गहन है क्योंकि यह भारत के इतिहास के सबसे बुरे पलों में से एक है. यह किरदार मेरे लिए काफी मायने रखता है और उसे पर्दे पर उतारने में जो मेहनत लगी है, उसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी. मेरे फैन्स निश्चित रूप से सरप्राइज होने वाले हैं और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे खुश होंगे.

हमने इसे महामारी के दौरान शूट किया था और लोगों से मिल रहे पॉजिटिव रेस्पॉन्स को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को एक बडे़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इसमें एक मजबूत कलाकारों की टुकड़ी हैं, जिसमें हितेन तेजवानी, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब जैसे कुछ और एक्टर शामिल हैं. यह दोस्ती, बहादुरी, प्यार और आशा की एक एंटरटेनिंग कहानी है. हम निश्चित रूप से इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jogi First Look Out, Jogi Cast, Jogi Release Date, Jogi Upcoming Film, Amyra Dastur, Amyra Dastur Age, Amyra Dastur Bikini, Amyra Dastur Bikini Photos, Amyra Dastur Dance, Amyra Dastur Ethnic Outfits, Amyra Dastur Fashion, Amyra Dastur Films, Amyra Dastur Fashionable Outfits, Amyra Dastur Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com