विज्ञापन

197 दिन से जियो हॉटस्टार पर नंबर वन सीरीज, 8 एपिसोड में इश्क और धोखे का खेल, एक्ट्रेस ने कहा- बिहार में कई लड़कियों को ऐसे हालात से गुजरते देखा

जियोहॉटस्टार की सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच इसके लीड स्टार धवल ठाकुर और संचिता बसु ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. दोनों ने अपने किरदार की तैयारी, इमोशनल कनेक्शन और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की.

197 दिन से जियो हॉटस्टार पर नंबर वन सीरीज, 8 एपिसोड में इश्क और धोखे का खेल, एक्ट्रेस ने कहा- बिहार में कई लड़कियों को ऐसे हालात से गुजरते देखा
जियो हॉटस्टार के 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
नई दिल्ली:

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका नया सीजन कई हफ्तों से टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. 197 दिन से 8 एपिसोड की सीरीज नंबर वन का खिताब अपने नाम किए हुए है. वहीं सीरीज की इश्क और धोखे की कहानी और किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिसकी वजह से ये चर्चा में बनी हुई है. सीरीज में कुलदीप कुमार का किरदार निभाने वाले धवल ठाकुर और शानविका चौहान बनीं संचिता बसु ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान दोनों ने अपने किरदार की तैयारी, उससे जुड़े इमोशनल एक्सपीरियंस, दर्शकों के प्यार और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर अपनी बातें साझा कीं.

सवाल: कुलदीप के किरदार के लिए आपने कैसी तैयारी की? क्या कोई खास रिसर्च भी की?

धवल ठाकुर ने कहा, मेरे लिए सबसे जरूरी चीज स्क्रिप्ट होती है. पहले मैं स्क्रिप्ट को अच्छी तरह पढ़ता हूं और फिर अपने किरदार की बारीकियों को समझता हूं. रिसर्च के तौर पर मैंने कुछ आईएएस अधिकारियों के इंटरव्यू और पॉडकास्ट देखे, ताकि उनकी सोच और काम करने का तरीका समझ सकूं. इसके अलावा डायलेक्ट पर भी काफी काम किया और डायलेक्ट कोच से मदद ली. इससे किरदार को बेहतर तरीके से निभाने में काफी मदद मिली.

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने गुस्से में गाया था शिव का 48 साल पुराना गाना, एक टेक में किया रिकॉर्ड, आज भी भोलेनाथ के भक्तों की पहली पसंद

सवाल: शानविका के किरदार के लिए आपकी तैयारी कैसी रही?

संचिता बसु ने कहा, मेरे लिए वर्कशॉप सबसे ज्यादा मददगार रही. शूट शुरू होने से पहले हमने काफी प्रैक्टिस की थी. उसी दौरान मैं अपने किरदार को गहराई से समझ पाई. स्क्रिप्ट को बार-बार पढ़ा, अलग-अलग तरीके से डायलॉग्स पर काम किया. मैंने अपने किरदार से जुड़े गांव और माहौल की तस्वीरें भी इकट्ठा की थीं, ताकि अपनी कल्पना को और मजबूत बना सकूं. इन छोटी-छोटी चीजों ने मेरी एक्टिंग में काफी मदद की.

सवाल: क्या इस सीरीज की इमोशनल जर्नी से आप अपनी निजी जिंदगी में भी जुड़ पाए?

धवल ठाकुर ने कहा, हार्टब्रेक के नजरिए से तो नहीं, लेकिन कुलदीप के किरदार की कई बातें ऐसी हैं जिनसे हर इंसान खुद को जोड़ सकता है. किसी किरदार को निभाने के बाद उसके कई विचार आपके साथ रह जाते हैं और आप उससे बहुत कुछ सीखते हैं. सिर्फ कुलदीप ही नहीं, इस कहानी के दूसरे किरदारों को देखकर भी जिंदगी की कई बातें समझने को मिलती हैं.

संचिता बसु ने कहा, जब हमने पहला सीजन शूट किया था. तब शानविका की उम्र लगभग वही थी जो मेरी थी. इसलिए उसके इमोशन्स को महसूस करना मेरे लिए आसान था. मैं वैसे भी काफी इमोशनल हूं. बिहार में अपने आसपास कई लड़कियों और महिलाओं को ऐसे हालात से गुजरते देखा है. इसलिए शानविका के इमोशन्स और स्ट्रगल से मैं आसानी से जुड़ पाई.

सवाल: जियोहॉटस्टार पर रिलीज के बाद सीरीज को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये अभी भी टॉप 10 में बनी हुई है. इस पर क्या कहना चाहेंगे?

धवल ठाकुर ने कहा, हम बहुत आभारी हैं कि दर्शकों को ये शो पसंद आ रहा है. लोग इसे एंजॉय कर रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं. इससे बेहतर एहसास किसी कलाकार के लिए नहीं हो सकता.

संचिता बसु ने कहा, हमें बहुत खुशी है कि लोगों ने शानविका, कुलदीप और पूरी कहानी को इतना पसंद किया. परिवार के साथ लोग इस सीरीज को देख रहे हैं. जब लोग मिलते हैं तो सिर्फ हमारे नाम नहीं लेते. बल्कि कहानी के खास सीन और डायलॉग भी याद दिलाते हैं. इससे लगता है कि हमारी मेहनत कामयाब हुई.

सवाल: आने वाले समय में किन नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे?

धवल ठाकुर ने कहा, फिलहाल ओटीटी और फिल्मों से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. लेकिन अभी उनके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता. सही समय आने पर जरूर जानकारी दूंगा.

संचिता बसु ने कहा, मेरे पास भी कुछ नए प्रोजेक्ट्स हैं. लेकिन अभी उनके बारे में बात नहीं कर सकती. सही वक्त आने पर सबसे पहले आप लोगों के साथ ये खुशी जरूर साझा करूंगी.

ये भी पढ़ें- रामायण पर बनाई फिल्म, लेखक ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, कहा- लिखे डायलॉग पर शर्म आती है 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thukra Ke Mera Pyar, Jio Hotstar, Bollywood, Dhaval Thakur, Sanchita Basu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com