विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर उड़ा डाला गरदा, 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है शाहरुख-दीपिका का वीडियो

Jhoome Jo Pathaan: 'पठान' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. लेकिन फिल्म की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का गाना 'झूमे जो पठान' यूट्यूब पर जमकर गरदा उड़ा रहा है.

'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर उड़ा डाला गरदा, 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है शाहरुख-दीपिका का वीडियो
'झूमे जो पठान' का यूट्यूब पर तूफान
नई दिल्ली:

'पठान' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि कई जगह फिल्म सिनेमाघरों में भी चल रही है. फिर भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म को जितना पसंद किया गया, उतना ही प्यार इसके गीतों को भी मिला. 'पठान' के 'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर जमकर गरदा उड़ा रखा है. पठान का यह गाना म्यूजिक वीडियो की फेहरिस्त पर टॉप पर बना हुआ है.यह गाना 22 दिसंबर, 2022 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन किंग खान की बादशाहत इस गाने के साथ कायम है. इस गाने को 40 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है जबकि इसको 45 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. 

'पठान' के इस टाइटल सॉन्ग को दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. इस गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है. इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं जबकि इसे अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाया है. इस गाने को बॉस्को-सीजर ने कोरियोग्राफ किया है. 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है. पठान ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. पठान में जॉन अब्राहम, डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख किरदारो में नजर आते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhoome Jo Pathaan, Jhoome Jo Pathaan Song, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Pathaan Song, Pathaan Budget, Pathaan Box Office Collection, Pathaan On OTT, Pathaan Amazon Prime Video, Vishal And Sheykhar, Kumaar, Arijit Singh, Sukriti Kakar, Vishal, Sheykhar, Bosco-Caesar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com