विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2023

Jawan Day 1 Advance Booking: 'जवान' की एडवांस बुकिंग में छाए शाहरुख खान, पहले दिन के लिए 5 लाख से ज्यादा बुक हुईं टिकट

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की जवान की हर दिन धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से किंग खान और नयनतारा के फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Jawan Day 1 Advance Booking: 'जवान' की एडवांस बुकिंग में छाए शाहरुख खान, पहले दिन के लिए 5 लाख से ज्यादा बुक हुईं टिकट
Jawan Advance Booking: 'जवान' की एडवांस बुकिंग में छाए शाहरुख खान
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की जवान की हर दिन धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से किंग खान और नयनतारा के फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच जवान की पहले दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा सामने आ गया है. जिससे जानने के बाद आप भी हैरान हो सकते हैं. जवान अपने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है. नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस में लगातार एडवांस बुकिंग हो रही है. 

इन तीनों चैन के आंकड़ों की बात करें तो पीवीआर - 1,12,299, आईनॉक्स - 75,661 और सिनेपोलिस - 40,577 में एडवांस बुकिंग हुई है. यानी इन तीनों चैनों पर जवान की कुल 2,28,538 बुकिंग हुई है. इसमें सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दिल्ली एनसीआर - 39,535 में हुई है. इसके बाद मुंबई में 39,600, बेंगलुरु - 39,325, हैदराबाद - 58,898 और कोलकाता - 40,035 में एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं पूरी भारत की बात करें तो जवान की पहले दिन के लिए कुल 5,17,700 बुकिंग हो चुकी है. 

आपको बता दें कि शाहरुख खान के अलावा फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका में हैं, साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है और एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है. अभी आने वाले दिनों फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिल सकती है. 
 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan, Jawan Advance Booking Day 1, Jawan Day 1 Advance Booking, Jawan Advance Booking Records, Jawan Box Office Collection, Jawan Budget, PVR Jawan Advance Booking, Jawan Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com