शाहरुख खान की जवान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जिसके चलते सभी की निगाहें 7 सितंबर पर टिकी हैं. इसी बीच फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें एक एक खास बात जरुर है. पहले गाने जिंदा बंदा में जहां 1000 डांसर के होने की जानकारी सामने आई थी तो वहीं अब दूसरे गाने चलेया में 1 लाख से ज्यादा कीमत ने जवान को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. लेकिन अब फिल्म के बजट को लेकर डीटेल सामने आई है, जो कि शाहरुख खान की सबसे फिल्म कही जा रही है. एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म जवान का बजट 300 करोड़ रुपये बताया गया है. जबकि साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई पठान 250 करोड़ में बनी थी. वहीं इसने 1000 करोड़ से ज्यादा दुनियाभर में कमाई की थी. जबकि जवान के भी इसी तरह के कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शाहरुख की 'जवान' है सबसे महंगी फिल्म
दशकों से शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से दिल जीतते नजर आ रहे हैं. वहीं साल 2023 में पठान देने के बाद वह फैंस के लिए जवान लेकर लौटे हैं. जबकि 300 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म को SRK की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. हालांकि यह फिल्म किंग खान की फैंस की उम्मीदों पर कितना खड़ी रह पाती है यह देखना भी दिलचस्प होगा.
गौरतलब है कि 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही जवान का प्रीव्यू और पहला ट्रैक, जो कि एक डांस नंबर 'जिंदा बंदा' है और दूसरा ट्रैक, जो कि रोमांटिक चलेया रिलीज कर दिया गया है. वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और अन्य कलाकार अपनी एक्टिंग से दिल जीतने को तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं