विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर कर डाली शिकायत, बोले- तीन दिन से बंद पड़ा है...

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है और सामाजिक सरोकार के मसलों पर वे खुलकर अपनी राय भी रखते हैं. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर कर डाली शिकायत, बोले- तीन दिन से बंद पड़ा है...
जावेद अख्तर का ट्वीट हुआ वायरल
  • जावेद अख्तर ने किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका ट्वीट
  • ट्वीट पर कही ये बात
नई दिल्ली:

मशहूर गीतकार और कहानीकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है और सामाजिक सरोकार के मसलों पर वे खुलकर अपनी राय भी रखते हैं. जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अकसर अपनी बेबाकी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाते हैं. लेकिन वे अपनी साफगोई को नहीं छोड़ते हैं. जावेद अख्तर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में मशहूर शायर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्विटर (Twitter) से जुड़ी अपनी शिकायत की है. 

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आमिर खान का ट्वीट हुआ वायरल, कही ये बात

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मजेदार यह है कि जावेद अख्तर ने इस ट्वीट में ट्विटर को तीतर बता दिया है और इस वजह से इसे लेकर बहुत ही मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. जावेद अख्तर ने ट्वीट किया हैः 'पिछले तीन दिन से मेरी ट्विटर मैसेज लोड नहीं कर रहा है. मुझे नहीं पता क्यों?' इस तरह जावेद अख्तर ने अपनी इस परेशानी को फैन्स के साथ शेयर किया है, जिसे लेकर जावेद अख्तर के फैन्स बहुत ही दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं. जावेद अख्तर ने 24 अगस्त के बाद आज ट्वीट किया है.

The Kapil Sharma Show: कपिल की हरकत पर इस एक्टर को आया गुस्सा, बोले- बुद्धि नहीं है तुम्हारे पास...देखें Video

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय हैं. अकसर वे सामाजिक सरोकारों पर ट्वीट करते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने पहलू खान मामले पर भी ट्वीट किए थे, और यह ट्वीट खूब पढ़े भी गए थे. यही नहीं, जावेद अख्तर ने जन्माष्टमी की बधाई भी बहुत ही प्यारे अंदाज में दी थी, और उनका यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा गया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Javed Akhtar Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com