विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2023

आमिर खान के मुंह पर जसप्रीत बुमराह ने बनाया 'लाल सिंह चड्ढा' का मजाक, देखते ही देखते एक्टर ने कर दिया ये चैलेंज

लाल सिंह चड्ढा का तो लोगों ने लंबे समय तक मजाक तक बनाया और आमिर खान को ट्रोल भी किया. आमिर खान की इस फिल्म का अब मशहूर क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने भी मजाक बनाया है.

आमिर खान के मुंह पर जसप्रीत बुमराह ने बनाया 'लाल सिंह चड्ढा' का मजाक, देखते ही देखते एक्टर ने कर दिया ये चैलेंज
आमिर खान की लाल सिंह चड्डा का जसप्रीत बुमराह ने उड़ाया मजाक
नई दिल्ली:

अपनी फिल्मों से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई हैं. पहले फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा. आमिर खान की यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. इतना ही नहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा का तो लोगों ने लंबे समय तक मजाक तक बनाया और आमिर खान को ट्रोल भी किया. आमिर खान की इस फिल्म का अब मशहूर क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने भी मजाक बनाया है. 

दरअसल आमिर खान और जसप्रीत बुमराह का एक नया ऐड रिलीज किया गया है. जिसमें क्रिकेटर अभिनेता की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आमिर खान हाथ में क्रिकेट का बल्ला पकड़े हुए कहते हैं, 'बूम बूम (जसप्रीत बुमराह) बॉल ध्यान से डालियो. बड़े-बड़े हिट मारता हूं मैं.' इस पर जसप्रीत बुमराह कहते हैं, 'कितने हिट्स मारते हो सर तो लाल सिंह (लाल सिंह चड्ढा) का क्या हुआ है ?

क्रिकेटर की यह बात सुन आमिर खान मुंह बनाते हुए कहते हैं, 'तू फील्ड पर मिल.' सोशल मीडिया पर आमिर खान और जसप्रीत बुमराह का यह मजेदार ऐड तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता और क्रिकेटर के फैंस ऐड वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि आखिरी बार आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी. फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज हुई थी. 

नुकसान से बच गईं मलाइका अरोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Bumrah, Cricketer Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah Make Jokes Laal Singh Chaddha, Laal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com