विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

जाह्नवी कपूर ने सलवार सूट पहनकर खेला क्रिकेट, पहली ही बॉल पर हुईं आउट- देखें Video

वायरल हो रहे वीडियो में जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) सलवार सूट पहनकर आराम से क्रिकेट खेल रही हैं. जाह्नवी के फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

जाह्नवी कपूर ने सलवार सूट पहनकर खेला क्रिकेट, पहली ही बॉल पर हुईं आउट- देखें Video
जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने सलवार सूट पहनकर खेला क्रिकेट
  • जाह्नवी कपूर का क्रिकेट खेलते हुए शेयर किया वीडियो
  • जाह्नवी कपूर फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ आएंगी नजर
  • जाह्नवी कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. और आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. अब जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं. यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें जाह्नवी सलवार सूट पहनकर आराम से क्रिकेट खेल रही हैं. जाह्नवी के फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को जाह्नवी कपूर टीम नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. 

जहां तक इस वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर पहला बॉल मिस कर देती हैं लेकिन दूसरे बॉल में छक्का मार देती हैं और इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही जाह्नवी दूसरे बॉल पर शानदार बैटिंग करती हैं वह खुशी से उछल पड़ती हैं. इस वीडियो में जाह्ववी सलवार सूट के ऊपर ब्लैक कलर की जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) 'दोस्ताना 2' और 'रूही अफजाना' में नजर आएंगी. बता दें, हाल ही में खबरें आईं थी कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने भी मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदी है. जहां आलिया भट्ट् (Alia Bhatt) ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बिल्डिंग में ही घर खरीदा है, वहीं, एक्टर ऋतिक रोशन ने जुहू के एक अपार्टमेंट में 100 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Video, Jhanvi Kapoor Instagram, Jhanvi Kapoor Image, Jahnavi Kapoor Playing Cricket Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com