- जाह्नवी और राजकुमार की फिल्म की शूटिंग शुरू
- हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगे जाह्नवी-राजकुमार
- फिल्म 20 मार्च, 2020 को होगी रिलीज
जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही अफ्जा' (Roohi Afza) की तैयारी में लग गई हैं. फिल्म 'रूही अफ्जा' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है, इसकी जानकारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी है. 'रूही अफ्जा' में जाह्नवी कपूर के साथ बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म 'रूही अफ्जा' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जाह्नवी कपूर का डबल रोल 'रूही' और 'अफ्जा' दिखाया जाएगा. बता दें कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) की इस फिल्म का नाम पहले 'रूहअफ्जा' था. लेकिन जाह्नवी कपूर और मैडॉक फिल्म्स की पोस्ट से पता चलता है कि फिल्म का नाम बदल कर 'रूही अफ्जा' कर दिया गया है.
आमिर खान के बेटे आजाद और बेटी इरा ने यूं मनाया दादी का जन्मदिन, Video हुआ वायरल
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'रूही अफ्जा' (Roohi Afza) की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैप बोर्ड की फोटो शेयर की है. 'रूही अफ्जा' के क्लैप बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा 'करने आ रहे हैं आपके अटेंशन को कब्जा, आज से शुरू होती है रूहीअफ्जा.' जाह्नवी कपूर के पोस्ट से पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और आज इसका पहला दिन था. इसके साथ ही फोटो में दिखाई दे रहा है कि क्लैप बोर्ड में रूह और अफ्जा के बीच बाद में आई लिखा गया है, यानी फिल्म का नाम हाल ही में बदला गया है. हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनाई जा रही यह फिल्म जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की साथ में पहली फिल्म होगी.
सनी लियोन के लिए उत्तर प्रदेश की ये बोली सीखने का अनुभव है बेहद खास, जानें क्या है वजह
बता दें कि फिल्म 'रूही अफ्जा' (Roohi Afza) उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मुरादाबाद पर आधारित है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर का डबल रोल होगा, फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे. इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. फिल्म 20 मार्च, 2020 में रिलीज होगी. जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इस फिल्म के जरिए दिनेश विजन के साथ तीसरी बार काम करेंगे. इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री' और 'मेड इन चाइना' में भी दिनेश विजन के साथ काम कर चुके हैं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं