- जैकलीन फर्नांडिस और कृति खरबंदा ने किया पोल डांस
- इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
- वीडियो पर फैन्स के खूब आ रहे रिएक्शन
बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते हैं. वो फिट रहने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं और साथ फैन्स के बीच इस संबंध में पोस्ट भी शेयर करते हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस पोल डांस (Pole Dance) करती हुई नजर आ रही हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो को शेयर किया है. फैन्स दोनों के वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.
आमिर खान और किरण राव हुए अलग, बोले- अब हम जिंदगी में नए अध्याय की करेंगे शुरुआत..
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जैकलीन फर्नांडिस और कृति खरबंदा का पोल डांस
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अलग-अलग तरीकों से इस डांस फॉर्म को कर रही हैं. साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है. दोनों एक्ट्रेस इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. कृति खरबंदा के वीडियो को करीब 2 लाख बार तो जैकलीन फर्नांडिस के वीडियो को करीब ढाई लाख बार देखा जा चुका है. दोनों एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं.
वर्फफ्रंट पर जैकलीन और कृति
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) जल्द ही एक के बाद कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. उनकी आगामी फिल्मों में 'सर्कस', 'किक 2', 'भूत पुलिस', और बच्चन पांडे शामिल हैं. इतना नहीं जैकलीन जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में अपने टैलेंट का परचम लहराने वाली हैं. वहीं, कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) फिल्म '14 फेरे' में विक्रांत मैसी संग नजर आने वाली हैं. कृति को 'गेस्ट इन लंदन', 'शादी में जरूर आना', 'कारवां' और 'वीरे दी वेडिंग' 'हाउसफुल 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं