बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट (Jaat Movie) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस को इस फिल्म से भी भारी उम्मीदें हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या 'जाट' हिट होगी या फ्लॉप? इसका जवाब डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के ट्रैक रिकॉर्ड में छिपा हो सकता है. गोपीचंद मलिनेनी साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं, जो मास एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं. गोपीचंद मलिनेनी की फिल्में जैसे डॉन सीनू, क्रैक, और वीर सिम्हा रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.
खास कर क्रैक (2021) में सुपरस्टार रवि तेजा के साथ उनकी जोड़ी ने तेलुगु दर्शकों का दिल जीता था. गोपीचंद ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ सात फिल्में बनाई हैं जिसमें से पांच फिल्में हिट रही हैं जबकि दो फिल्मों ने निराश किया है. गोपीचंद की बॉडीगार्ड (2012) और विनर (2017) फ्लॉप रही हैं. गोपीचंद की खासियत है कि वह एक्शन और ड्रामा का सही मिश्रण पेश करते हैं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनी देओल के साथ जाट गोपीचंद मलिनेनी के करियर की आठवीं फिल्म है, ये फिल्म सनी देओल की इमेज के साथ पूरी तरह मेल खाती है. 'जाट' का टीजर और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है, जिसमें सनी का दमदार एक्शन अवतार और रणदीप हुड्डा का विलेन किरदार फैंस को पसंद रहा है. यह उनका पहला नॉर्थ-साउथ कोलैबोरेशन है, और प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स का ‘पुष्पा' जैसा हिट बैकग्राउंड इसे मजबूती देता है.
एक्स पर फैंस इसे मास फीस्ट और ब्लॉकबस्टर कह रहे हैं, खासकर नॉर्थ इंडिया में इसकी मजबूत पकड़ की उम्मीद है. गोपीचंद के कामयाबी के नंबरों पर नजर डालें तो वो हर दो हिट के बाद एक फ्लॉप देते हैं, ऐसे में जाट के साथ चांसेज अच्छे ही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं