विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2020

यूलिया वंतूर ने कंधे पर बैठाया गिरगिट, बोलीं- डरावने तो लगते हैं, लेकिन...देखें Video

यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यूलिया इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के फार्म हाउस पर रह रही हैं.

यूलिया वंतूर ने कंधे पर बैठाया गिरगिट, बोलीं- डरावने तो लगते हैं, लेकिन...देखें Video
यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस पर ही समय बिता रहे हैं. उनके साथ उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी वहां मौजूद हैं. फार्म हाउस से ही दोनों के कई वीडियो वायरल होते हैं. यूलिया वंतूर का फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने कंधे पर गिरगिट को बैठाए दिख रही हैं. यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "प्रकृति और इसकी अलग-अलग प्रजातियों के साथ रहना सीख रही हूं. गिरगिट खतरनाक और डरावने तो लगते हैं, लेकिन शायद वह हमसे भी डरते हैं. गिरगिट अपनी भावनाओं और मूड के हिसाब से रंग बदलते रहते हैं. जब वह डरते हैं या गुस्से में होते हैं तो वह डार्क साइड दिखाते हैं और जब खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं तो ग्रीन कलर के दिखाई देते हैं." यूलिया वंतूर के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें, सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, इस वीडियो में यूलिया गांववालों के साथ मछलियां पकड़ती नजर आईं थीं. सलमान खान (Salman Khan) की खास दोस्त यूलिया वंतूर का यह वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आया था. बीते दिनों यूलिया वंतूर और सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसनें दोनों फार्म हाउस की सफाई करते दिखे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iulia Vantur, Iulia Vantur Video, Iulia Vantur Dance Video, Salman Khan Farm House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com