विज्ञापन

'मुझे अंधभक्त होने पर गर्व है', ईशा कोप्पिकर का ट्रोल्स को करारा जवाब

अंधभक्त कहकर ट्रोल किए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश से प्यार है और 'अंधभक्त' कहलाने पर गर्व महसूस होता है. कंगना रनौत ने भी उनका सपोर्ट किया है.

'मुझे अंधभक्त होने पर गर्व है', ईशा कोप्पिकर का ट्रोल्स को करारा जवाब
Isha Koppikar viral video
instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने खुद को अंधभक्त बताया है. मंगलवार को ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले कई दिनों से लगातार ट्रोलर्स के हाथ ट्रोलिंग होने पर कारारा जबाव दिया है. उन्होंने इस बार अपनी एक वीडियो अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद को अंधभक्त बताया है. और साथ ही उन्हें ऐसा कहने पर प्राउड फील भी होता है. 

 मुझे भक्त और अंधभक्त कहलाने पर गर्व है

दरअसल, ईशा कोपिकर पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुए छात्र विरोध-प्रदर्शन (जैसे नीट पेपर लीक से जुड़े मुद्दों) के दौरान प्रधानमंत्री के समर्थन में विचार रखने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशा को 'अंधभक्त' कहकर ट्रोल किया था,जिसका जवाब उन्होंने इस बार बड़ी ही बेबाकी से दिया है. ईशा ने कहा, 'नमस्ते, मैं ईशा कोप्पिकर... हांजी, अंधभक्त. अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की चाहना 'भक्ति' है, तो हां, मुझे भक्त और अंधभक्त कहलाने पर गर्व है, लेकिन मेरी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश और मेरे भारत के लिए है.'

यहां देखे ईशा कोपिकर का वीडियो

अपने देश के खिलाफ नहीं जा सकती

उन्होंने आगे कहा, 'नेशन फर्स्ट, मैं सरकार से सवाल कर सकती हूं, उसकी नीतियों से असहमत हो सकती हूं, लेकिन अपने देश के खिलाफ नहीं जा सकती. जहां मेरा घर है, जहां मैंने अपनी रोजी-रोटी कमाई है और जहां मुझे मौके मिले हैं, उस देश पर गर्व करने में मुझे कोई शर्म नहीं है. देशभक्ति सिर्फ ये कहने से नहीं होती कि 'आई लव माय कंट्री', बल्कि ऐसा कुछ करने से होती है, जिससे आपका देश बेहतर बने.'

सांसद और एक्ट्रेस  कंगना ने किया स्पोर्ट

ईशा कोपिकर के वायरल हो रहे वीडियो पर मंडी सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्ट्रेस के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उसका सपोर्ट किया है.

आपके लिए और भी

5 दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बेटे ने मोड़ा मुंह , कहा- हमारा कोई रिश्ता नहीं'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isha Koppikar, Kangana Ranaut, Bollywood News, Entertainement News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com