विज्ञापन
This Article is From May 06, 2020

इरफान खान ने लगा दी ठंडे पानी के तालाब में छलांग, ठिठुरते हुए बोले- बिल्कुल बर्फ...बेटे ने शेयर किया Video

इरफान खान (Irrfan Khan) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्टर ठंडे पानी के तालाब में छलाांग लगाते नजर आ रहे हैं.

इरफान खान ने लगा दी ठंडे पानी के तालाब में छलांग, ठिठुरते हुए बोले- बिल्कुल बर्फ...बेटे ने शेयर किया Video
इरफान खान (Irrfan Khan) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • इरफान खान का वीडियो हुआ वायरल
  • ठंडे पानी के तालाब में लगा दी इरफान ने छलांग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन के बाद उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) लगातार अपने पापा के पुराने फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं. बता दें कि एक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.  इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. सभी कलाकार इरफान खान के अचानक यूं चले जाने से सदमे में आ गए. अमिताभ बच्चन, आमिर खान (Aamir Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) , सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया और इसे बड़ी क्षति बताया. वहीं, बाबिल ने एक बार फिर इरफान खान (Irrfan Khan) के कुछ वीडियो शेयर किए हैं. 

इस वीडियो में इरफान खान (Irrfan Khan) ठंडे पानी के तालाब में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. इरफान खान इस वीडियो में ठंडे पानी में स्विंमिंग करने के साथ ही चिल्ला भी रहे हैं. दरअसल, एक्टर को तालाब का पानी काफी ठंडा लग रहा है. वहीं,  वीडियो में इरफान खान (Irrfan Khan Video) कह रहे हैं कि यह बिल्कुल बर्फ जैसा है. एक्टर के इस पुराने वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें, साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे. एक्टर इरफान खान अपने इलाज के कारण काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे थे. हालांकि, लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी की थी. हालांकि, 29 अप्रैल को एक्टर का निधन हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irrfan Khan, Irrfan Khan Video, Irrfan Khan Video Viral, Irrfan Khan Swimming Video, Irrfan Khan Jumping In Pool, Babil Khan, Babil Khan Instagram, Irrfan Khan Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com