बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की कमी अब भी इंडस्ट्री में खूब खलती है. इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जो अपने अभिनय के दम पर हर किसी का दिल जीत लेते थे. इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे बाबिल को देखकर बिल्कुल इरफान खान के ही होने का एहसास होता है, क्योंकि बाबिल भी बिल्कुल अपने पिता की तरह ही दिखते हैं. इरफान खान के बेटे बाबिल की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर इरफान खान के फैंस को उनकी याद आ गई है और वे बाबिल को अपने पापा की टू कॉपी बता रहे हैं.
इरफान खान के बेटे बाबिल की जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, इन तस्वीरों में बाबिल बिल्कुल अपने पापा इरफान की तरह ही एकदम टॉल यानी कि लंबे नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में बाबिल बिल्कुल अपने पिता इरफान की तरह ही हैंडसम भी दिख रहे हैं. बाबिल तस्वीरों में ट्रैक-सूट पहने हुए दिख रहे हैं. उनके साथ में आध्या आनंद नाम की एक लड़की भी नजर आ रही है, जो कि वीडियो के कैप्शन के अनुसार 15 साल की एक स्कूल स्टूडेंट है और वह टाइम निकालकर शूटिंग भी करती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोशल मीडिया में इरफान खान के बेटे बाबिल की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुत से फैंस ने लिखा है कि बाबिल बिल्कुल अपने पापा इरफान की टू कॉपी हैं. वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि बाबिल को देखकर इरफान खान की याद आ जाती है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया में समय-समय पर बाबिल की तस्वीरें और उनके वीडियोज देखने के लिए मिल जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं