विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

Yoga Day: बिपाशा बसु पति के कंधों पर तो शिल्‍पा शेट्टी अपने हाथों पर, क्‍या आप कर सकेंगे ऐसे आसन...?

करण सिंह ग्रोवर ने अपने पत्‍नी बिपाशा बासु के साथ एक योग पोज का फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. शिल्‍पा शेट्टी ने बकासन करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है.

Yoga Day: बिपाशा बसु पति के कंधों पर तो शिल्‍पा शेट्टी अपने हाथों पर, क्‍या आप कर सकेंगे ऐसे आसन...?
योगा डे मनाते बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर और कंगना रनौत.
  • बिपाशा बसु और करण ने शेयर किए हैं अपने योगासन के फोटो
  • कंगना रनौत ने भी योग दिवस पर किया कुछ ऐसे योग
  • शिल्‍पा शेट्टी ने भी पोस्‍ट किया है अपना फोटो
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड और फिटनेस का बड़ा गहरा साथ है. आजकल हर स्‍टार फिटनेस पर खासा ध्‍यान देता है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अपने फैन्‍स से जुड़ने वाले एक्‍टर्स अक्‍सर अपने फैन्‍स के साथ अपने फिटनेस मंत्रा और एक्‍सरसाइज करते फोटो भी शेयर करते हैं. ऐसे में बुधवार को दुनियाभर में मनाए गए इंटरनेशनल योगा डे पर भी फिटनेस के दीवाने सितारों ने अपने ही अंदाज में योगा डे की शुभकामनाएं दीं. बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी ऐसे ही सितारों में से एक हैं जिनके लिए फिटनेस काफी जरूरी है. करण सिंह ग्रोवर ने अपने पत्‍नी बिपाशा बासु के साथ एक योग पोज का फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो में करण बिपाशा को उठाए हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा ही फोटो बिपाशा बासु ने भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है.
 

 
 

Inhale Love ... Exhale Hate! #loveyourself #yogimonkey #internationalyogaday

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on


 
 

Rise. #loveyourself #yogimonkey

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on


वैसे तो कंगना रनौत सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन योगा डे की शुरुआत कंगना ने कैसे की यह सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. #TeamKanganaRanaut नाम इंस्‍टाग्राम अकाउंट द्वारा कंगना की योग करती हुई कुछ फोटो शेयर की गई हैं. इस इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर योगा दिवस पर सुबह-सुबह कंगना रनौत द्वारा की गई योगा प्रैक्टिस की फोटो शेयर की गई हैं.
 
 

#KanganaRanaut wishes all the practitioners of yoga a Happy #InternationalYogaDay!

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on


एक फोटो में कंगना अपने योगा गुरु सूर्य नारायण सिंह के साथ नजर आ रही हैं. इस पेज का दावा है कि कंगना पिछले 10 सालों से इन से योगा सीख रही हैं.
 

शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा, अपने योगा रुटीन को लेकर काफी स्ट्रिक हैं और वह अपनी योग आसनों की एक सीडी भी लॉन्‍च कर चुकी हैं. बुधवार को शिल्‍पा शेट्टी ने बकासन करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्‍पा ने लिखा, 'बकासन, इसे करने में बहुत प्रैक्टिस की जरूरत है और इसलिए मैं काफी खुश हूं कि आखिर यह मुझसे हो गया. सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं.'
 

अपने बेटे के साथ शिल्‍पा शेट्टी.
 

बता दें कि 21 जून, 2015 से हर साल इसी दिन अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल दुनियाभर में तीसरा योग दिवस मनाया गया है. दुनिया भर के 180 देश यह दिवस मना रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Day, Bipasha Basu, Bipasha Basu And Karan Singh Grover, Kangana Ranaut, Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Yoga, Bipasha Basu Yoga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com